फ़िल्मी दुनिया के लिए छोड़ी पढ़ाई और बन गईं बॉलीवुड की क्वीन, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं धक-धक गर्ल Madhuri Dixit ?

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 06:26 PM

madhuri dixit education

Madhuri Dixit Education : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Madhuri Dixit आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग, शानदार एक्टिंग, शानदार डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है।

Madhuri Dixit Education : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Madhuri Dixit आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग, शानदार एक्टिंग, शानदार डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी ने अपने फ़िल्मी करियर को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई के दौरान ही एक अहम निर्णय लिया था। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं। 

Madhuri Dixit Education

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Madhuri Dixit 
माधुरी दीक्षित ने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सथाए कॉलेज में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी कोर्स में दाखिला लिया। हालांकि, उन्होंने इस कोर्स के पहले वर्ष में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। 

 एक बार एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने बताया कि उन्होंने बी.एस.सी के पहले साल ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने बताया की 12वीं खत्म होते ही उन्हें  अबोध फिल्म का ऑफर मिल गया था। 

Madhuri Dixit Education

इसके बाद माधुरी ने बताया कि वो इस फैसले को लेकर काफी कंफ्यूज थी की उन्हें इस फील्ड में आगे जाना चाहिए या नहीं क्योंकि उन्होंने कभी भी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। इसके बाद जब माधुरी ने तेजाब फिल्म में काम किया तो उन्हें रातों-रात सफलता मिल गई। इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी उतना ही फेमस है जितना पहले दिन था। इस फिल्म के बाद उनका करियर हमेशा ऊपर ही रहा है, उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। 1992 में फिल्म बेटा के रिलीज होने के बाद उन्हें धक-धक गर्ल का ख़िताब मिल गया। 

 माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट 
माधुरी के काम की बात की जाए तो हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स मूवी माँ-बहन में देखा गया। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब प्यार दिया गया। 

Madhuri Dixit Education


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!