Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Jul, 2026 12:09 PM

Kartik Aaryan : असम में आई बाढ़ की वजह से फिलहाल हर किसी का ध्यान उसी की तरफ है। उस बाढ़ ने काफी लोगों को प्रभावित किया है और अब उनकी मदद के लिए बड़े-बड़े लोगों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
Kartik Aaryan : असम में आई बाढ़ की वजह से फिलहाल हर किसी का ध्यान उसी की तरफ है। उस बाढ़ ने काफी लोगों को प्रभावित किया है और अब उनकी मदद के लिए बड़े-बड़े लोगों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पहले सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत मदद की थी और अब कार्तिक आर्यन मसीहा बनकर उतरे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने असम के लोगों के लिए 1 करोड़ रुपये का दान किया है। उनके इस कदम के लिए असम के लिए सीएम हिमंत बिस्वा ने भी उनकी तारीफ की है।
कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया मदद का हाथ
असम के मुख्य्मंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए इस जानकारी को शेयर किया । पोस्ट में अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कार्तिक के इस नेक कदम की सराहना करते हुए कहा की कठिन समय में राज्य के राहत कार्यों के लिए उनका यह सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

सीएम ने की कार्तिक आर्यन की सराहना
कार्तिक आर्यन के इस कदम के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और असम के मुख्यमंत्री ने भी उनकी खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा- आपके उदार योगदान से सचमुच दिल खुश हो गया। कार्तिक आर्यन आपका सहयोग असम के लोगों की मदद में बहुत काम आएगा।'
इससे पहले इन सितारों ने दिया साथ
कार्तिक आर्यन की यह मदद ऐसे वक्त सामने आई है, जब मनोरंजन जगत के कई सितारे असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के समर्थन में आगे आ रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिंगर पापोन और भूमि पेडनेकर भी पीड़ितों की सहायता की अपील कर चुके हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपने फैन नेटवर्क के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने की पहल शुरू की है।
