Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Aug, 2026 05:10 PM

Kriti Sanon : एक्ट्रेस कृति सेनन ने आखिरकार रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह आइवरी रंग के लहंगे में डीप-नेक ब्लाउज और केप पहने नजर आई थीं। जहां कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसे...
Kriti Sanon : एक्ट्रेस कृति सेनन ने आखिरकार रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह आइवरी रंग के लहंगे में डीप-नेक ब्लाउज और केप पहने नजर आई थीं। जहां कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसे 'अनुचित' बताया और संस्कृति और परंपराओं के नाम पर उनके पहनावे पर सवाल भी उठाए।
आलोचना का सीधे तौर पर जवाब देते हुए, कृति ने सवाल किया कि आखिर क्यों एक महिला के कपड़ों को उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान का पैमाना माना जाता है।
सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए, 'मिमी' एक्ट्रेस ने मंगलवार को लिखा, "त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आखिर वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं! साथ ही, हम महिलाओं को क्या पहनना है, यह बताना कब बंद करेंगे ?? एथनिक फैशन में सालों से बदलाव आया है, लेकिन फिर भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!!" संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, कपड़ों के गले के डिज़ाइन में नहीं।

कंगना ने भी कृति को कसा तंज
कृति का यह जवाब सोशल मीडिया पर हुई तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद आया है। इनमें एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी शामिल है, जिन्होंने कल शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, "महिला होने के लिए यह एक शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला एक ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक - आज हमारे पास इतने सारे विकल्प मौजूद हैं, तो फिर आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी ? आपके स्टाइलिंग के बाकी विकल्प कहां गए ? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब या डरावना लग रहा है !" इस विज्ञापन में कृति सैनन इंडो-वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रही हैं, जिसमें ब्रैलेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल है। पारंपरिक त्योहार के लिए उनकी इस स्टाइलिंग की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, कृति सैनन आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में नज़र आई थीं, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
