हिंदी हॉरर सिनेमा में आने वाला है नया तूफ़ान- कुल्ली: द पावर ऑफ़ डेविल

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 11:38 AM

kulli the power of devil set to deliver a chilling supernatural experience

फ़िल्म का संगीत Vardan Singh द्वारा दिया गया है, जबकि फ़िल्म का पहला गाना Tere Jism Ki Likhawat 15 फ़रवरी 2026 को रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी फीचर फ़िल्म KULLI: The Power of Devil को लेकर दर्शकों के लिए एक ज़बरदस्त और रोमांचक ख़बर सामने आ रही है। Aarav Films Production के बैनर तले बन रही यह फ़िल्म एक हॉरर सीरीज़ का हिस्सा है, जिसे लेखक और निर्देशक Akhil Parashar ने खुद लिखा और निर्देशित किया है।

फ़िल्म का संगीत Vardan Singh द्वारा दिया गया है, जबकि फ़िल्म का पहला गाना Tere Jism Ki Likhawat 15 फ़रवरी 2026 को रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फ़िल्म के पहले पार्ट की शूटिंग लगभग 90% पूरी हो चुकी है। इस पार्ट में सीमित लेकिन प्रभावशाली कलाकारों को शामिल किया गया है। फ़िल्म में Anshuman R. Rao और Ishu Sharma मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, वहीं Ritu Kapoor भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।

कुल्ली: द पावर ऑफ़ डेविल किन्नर समुदाय की एक बेहद गंभीर और रहस्यमयी कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म में भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे ख़तरनाक किन्नर किरदार दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह फ़िल्म केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि एक गहरी, गंभीर और प्रभावशाली कहानी के साथ हॉरर सिनेमा को नया अनुभव देने का दावा करती है।

खास बात यह है कि फ़िल्म में सनातन धर्म की शक्तियों और रहस्यमयी तत्वों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है, जो इसे पारंपरिक हॉरर फ़िल्मों से बिल्कुल अलग बनाता है। जून 2026 में यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। हॉरर सिनेमा के शौकीनों के लिए “कुल्ली: द पावर ऑफ़ डेविल” एक नया, डरावना और यादगार अनुभव साबित हो सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!