Edited By Reetu sharma,Updated: 12 Feb, 2026 02:35 PM

विपुल अमृतलाल शाह इंडियन सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सालों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो कल्ट भी बनीं और जिनका जबरदस्त असर भी रहा। द केरल स्टोरी के साथ उन्होंने एक बेखौफ कहानी दिखाई।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। विपुल अमृतलाल शाह इंडियन सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सालों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो कल्ट भी बनीं और जिनका जबरदस्त असर भी रहा। द केरल स्टोरी के साथ उन्होंने एक बेखौफ कहानी दिखाई, जिसने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई और देशभर में बहस छेड़ दी। फिल्म ने एक ऐसे असली मुद्दे पर बात की, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब शाह इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड लेकर आ रहे हैं।
हाल ही में रिलीज हुआ टीज़र डर, गुस्से और कड़वी सच्चाई का स्ट्रॉन्ग मिक्स दिखाता है और साफ इशारा करता है कि इस बार कहानी और ज्यादा पावरफुल और लेयर्ड होने वाली है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम में दर्ज असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है, जिन्हें एक ग्रिपिंग सिनेमाई अंदाज़ में पेश किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि टीम ने कई महीनों तक डिटेल रिसर्च की, ताकि जो सच्चाई दिखाई जा रही है, वो ऑथेंटिक और फैक्ट्स पर बेस्ड हो।
विपुल शाह ने बताया कि जहां पहली फिल्म में भारतीय लड़कियों को ISIS में कट्टरपंथ की ओर धकेले जाने की कहानी दिखाई गई थी, वहीं द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड भारत के भीतर हो रहे शोषण पर फोकस करती है। यह फिल्म तीन अहम कहानियों पर आधारित है, जो कई असली कोर्ट केस से इंस्पायर्ड हैं। उन्होंने कहा, “जब हम द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड जैसी फिल्म बना रहे थे, तो हम चाहते थे कि यह पूरे भारत की स्थिति को रिप्रेजेंट करे। इसलिए जिन तीन कहानियों को हमने चुना, हम सिर्फ उनकी कहानी नहीं बता सकते थे। हमने कई दूसरी लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को भी इसमें शामिल किया है। नतीजा ये है कि यह तीन लड़कियों की कहानी है, लेकिन इसमें कई और कहानियों की झलक भी है।'
उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि फिल्म सिर्फ थ्योरी पर आधारित रिसर्च तक सीमित नहीं रही। टीम ने जमीनी स्तर पर लंबा काम किया। विपुल अमृतलाल शाह ने साझा किया “हमने करीब छह से सात महीने रिसर्च की। कई पीड़ितों से मिले। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पीड़ितों, उनके माता-पिता और आसपास के लोगों से बात की। कई कोर्ट ऑर्डर, पुलिस रिकॉर्ड और FIRs देखीं। काफी मीडिया आर्टिकल्स हमारे लिए सोर्स बने, जिनसे हम पीड़ितों तक पहुंचे। यह एक एक्सटेंसिव रिसर्च थी, जिसने हमें सही जानकारी जुटाने में मदद की। उसी आधार पर यह फिल्म बनाई गई है।"
द केरल स्टोरी ने अपने बोल्ड नैरेटिव से देशभर में जोरदार असर छोड़ा था। अब इसका सीक्वल सीमाओं को और आगे ले जाने का वादा करता है, कम्फर्ट ज़ोन से आगे, खामोशी से आगे और इनकार से आगे। कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी The द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।