Edited By Manisha,Updated: 04 Jun, 2026 05:14 PM

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म मां बहन
फिल्म- मां बहन (Maa Bhen)
स्टारकास्ट- माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), धारणा (Dhaarna), रवि किशन (Ravi Kishan), अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh)
डायरेक्टर- सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni)
ओटीटी प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)
रेटिंग- 3*
Maa Bhen: मां और बेटियों के रिश्ते पर फिल्में तो अक्सर बनी हैं जो दर्शकों को भावुक करती हैं और ममता का एहसास कराती हैं लेकिन नेटफ्लिक्स लेकर आया है मां और बेटियों के रिश्ते की एक अनोखी कहानी। हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन की जो आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में माधुरी के अलावा तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही रवि किशन,गीतांजलि कुलकर्णी, और अरुणोदय सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। आइए जानते हैं कैसी है यह क्राइम-कॉमेडी फिल्म।
कहानी
फिल्म मां बहन की कहानी घूमती है मां रेखा और दो बहने जया और सुषमा के इर्द गिर्द। रेखा जिस कॉलोनी में रहती है उन्हें वहां के लोग सही नजरों से नहीं देखते। रेखा के बारे में स्थानीय लोग तरह-तरह की बाते करते हैं। वहीं जया और सुषमा का जीवन भी कुछ ठीक नहीं होता। जया जो अपने पति को बिना बताए IVF कराना चाहती है वहीं सुषमा जो जया के पति के साथ सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाती है। इन तीनों के ही जीवन में कुछ न कुछ चल रहा होता है। लोेकिन एक दिन जया के पास रेखा का फोन आता है और वो बताती है कि गुप्ता जी यानी रवि किशन की मौत हो गई है वो भी रेखा के घर पर... अब तीनों एक साथ मिलकर गुप्ता जी की बॉडी को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे रहते हैं वहीं अब देखना यह होगा कि क्या जया, रेखा और सुषमा मिलकर गुप्ता जी की बॉडी को ठिकाने लगा पाते हैं या फिर इस कहानी में कोई और ही मोड़ आने वाला है। यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म...

एक्टिंग
फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अपनी कमाल की एक्टिंग से यह साबित किया कि वह एक मंझी हुआ अदाकारा हैं और एक बेहद नैचुरल एक्ट्रेस हैं। वहीं तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया, उनके भाव बेहद रियल लगे। इनके अलावा धारणा ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया। रवि किशन और अरुणोदय सिंह भी अपने-अपने किरदार जचे हैं।

डायरेक्शन
सुरेश त्रिवेणी का निर्देशन फिल्म मां बहन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। उन्होंने कहानी को बेहद संवेदनशीलता और बारीकी के साथ पर्दे पर उतारा है, जिससे हर दृश्य प्रभावशाली और वास्तविक महसूस होता है। फिल्म के हर सीन को खूबसूरती से फिल्माया गया है और किरदारों की भावनाओं को स्वाभाविक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शक कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं। हालांकि फिल्म की रफ्तार कुछ जगहों पर थोड़ी धीमी लगती है, लेकिन यह धीमापन कहानी और पात्रों को गहराई देने का काम करता है।