महाकाल की शरण में पहुंचे फिल्म निर्माता Madhur Bhandarkar, भस्म आरती में हुए शामिल

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 01:40 PM

madhur bhandarkar in ujjain

Madhur Bhandarkar in ujjain :उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर ने भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की

Madhur Bhandarkar in ujjain :उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर ने भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्म आरती के दर्शन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया और परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से पुजारी के माध्यम से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा कि वे हर वर्ष भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे, इसलिए महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन से हमेशा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। खासकर मंदिर परिसर में युवाओं को "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए देखना उन्हें बेहद आनंदित करता है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब मधुर भंडारकर महाकाल मंदिर पहुंचे हों। इससे पहले भी वे कई बार भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद ले चुके हैं। उनकी यह यात्रा एक बार फिर उनकी गहरी आस्था और भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने बाबा महाकाल से देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

विशाल ठाकुर 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!