‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर विवाद, निर्माताओं ने शुरू किया नया अभियान

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 03:08 PM

mahakavya shri ramayan katha shri ram ki controversy

महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माताओं ने इसे लेकर नया अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही दर्शकों के लिए ‘एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त’ का ऑफर भी पेश किया गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच निर्माताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की टीम का दावा है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और पोस्ट साझा की जा रही हैं, जो फिल्म के वास्तविक दृश्यों का हिस्सा नहीं हैं। निर्माताओं ने इसे लेकर नया अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही दर्शकों के लिए ‘एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त’ का ऑफर भी पेश किया गया है।

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनका मकसद वास्तविक आलोचना को रोकना नहीं है। दर्शकों को फिल्म पसंद आए या न आए, वे अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, टीम ने उन तस्वीरों और दावों पर सवाल उठाए हैं, जिन्हें फिल्म के वास्तविक दृश्यों के रूप में सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

‘चश्मा पहने वानर’ की तस्वीर पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में वानर सेना का एक पात्र चश्मा पहने दिखाई देता है। इस तस्वीर को लेकर फिल्म की काफी चर्चा हुई थी। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म का वास्तविक दृश्य नहीं है, बल्कि प्रचार सामग्री का हिस्सा है। टीम ने दर्शकों से अपील की है कि अगर फिल्म में ऐसा कोई दृश्य दिखाई देता है, तो उसका स्क्रीनशॉट या सही समय साझा करें। निर्माताओं के मुताबिक, वे ऐसे दावों पर फिल्म के वास्तविक फुटेज के जरिए जवाब देंगे।

निर्देशक और कलाकारों ने रखी अपनी बात
फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह ने कहा कि आलोचना फिल्म निर्माण का हिस्सा है और हर दर्शक की राय अलग हो सकती है। हालांकि, उनका मानना है कि किसी फिल्म पर राय उसे देखने के बाद ही बनानी चाहिए। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की।

फिल्म में श्रीराम की भूमिका निभा रहे देव शर्मा ने भी कहा कि दर्शकों को सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर अपनी राय बनाने के बजाय फिल्म देखकर खुद फैसला करना चाहिए। वहीं, माता सीता का किरदार निभाने वाली अंजलि अरोड़ा ने बताया कि उनकी कास्टिंग की घोषणा के बाद ही कुछ लोगों ने उनके अभिनय को लेकर राय बना ली थी। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया देने की बात कही। रावण की भूमिका निभा रहे रजनीश दुग्गल ने भी फिल्म देखने के बाद उस पर चर्चा और आलोचना करने की बात कही।

दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी साझा करेंगे मेकर्स
निर्माताओं के अनुसार, आने वाले दिनों में फिल्म के वास्तविक दृश्यों के साथ-साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे परिवारों और बच्चों की प्रतिक्रियाएं भी साझा की जाएंगी। टीम का कहना है कि वह दर्शकों को फिल्म से जुड़े विवादित दावों और वास्तविक फुटेज के बीच अंतर दिखाना चाहती है।

फिल्म की टीम ने स्पष्ट किया है कि वह किसी से नकारात्मक समीक्षा हटाने या फिल्म की तारीफ करने की अपील नहीं कर रही है। उनका कहना है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र हैं। इसी संदेश के साथ मेकर्स ने ‘एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त’ का ऑफर भी शुरू किया है, ताकि लोग परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देख सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!