परशुराम जयंती पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा, महावतार परशुराम का पहला पोस्टर जारी

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 04:13 PM

mahavatar parashuram first poster released on parashuram jayanti

यह फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात भागों की एनिमेटेड श्रृंखला है। इससे पहले इस यूनिवर्स की पहली फिल्म महावतार नरसिम्हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केजीएफ, सालार और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली Hombale Films ने परशुराम जयंती के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इसी अवसर पर उन्होंने अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म महावतार परशुराम का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया है।

महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का विस्तार
यह फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात भागों की एनिमेटेड श्रृंखला है। इससे पहले इस यूनिवर्स की पहली फिल्म महावतार नरसिम्हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

पोस्टर और टीजर में दिखा दमदार विजन
होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। पोस्टर को हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी जारी किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “जब धर्म का पतन होता है, तब परशु उठता है।” साथ ही टीजर भी जारी किया गया, जिसमें फिल्म की झलक दिखाई गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

कहानी और थीम का संकेत
मेकर्स के अनुसार फिल्म महावतार परशुराम एक ऐसी शक्ति को दर्शाती है जो अधर्म के विरुद्ध खड़ी होती है और युगों तक संतुलन स्थापित करती है। इसे एक विजुअल स्पेक्टेकल के रूप में पेश करने की तैयारी है, जो दर्शकों को नई सिनेमैटिक दुनिया का अनुभव कराएगा।

रिलीज और प्रोडक्शन डिटेल्स
फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी, हालांकि सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसे Vijay Kiragandur द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि निर्देशन Ashwin Kumar कर रहे हैं।

निर्माताओं का विजन और उम्मीदें
प्रोड्यूसर विजय किरागंदुर ने कहा कि उनकी कहानियां उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और महावतार परशुराम के जरिए वे दर्शकों को उनकी जड़ों और संस्कृति की शक्ति से जोड़ना चाहते हैं। वहीं मेकर्स का लक्ष्य इस पौराणिक कहानी को आज की पीढ़ी के लिए एक आधुनिक और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!