Edited By Reetu sharma,Updated: 28 May, 2026 02:22 PM

फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। हर नए अपडेट के साथ यह फिल्म सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा बटोर रही है, जिससे यह साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। हर नए अपडेट के साथ यह फिल्म सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा बटोर रही है, जिससे यह साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है। शानदार स्टारकास्ट और दमदार विजुअल प्रेजेंटेशन के चलते फिल्म लगातार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
नए पोस्टर में दिखी पूरी स्टारकास्ट
एक के बाद एक दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया इंटेंस पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है। पोस्टर का डार्क और रहस्यमयी अंदाज़ फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और बढ़ा रहा है।
हर किरदार के पीछे छिपा है बड़ा राज
नए पोस्टर को देखकर साफ महसूस होता है कि फिल्म का हर किरदार अपने अंदर कोई गहरी कहानी और रहस्य छिपाए हुए है। पोस्टर में सभी कलाकारों का इंटेंस लुक दर्शकों को फिल्म की दुनिया के और करीब ले जाता है। यही वजह है कि फैंस अब इस रहस्य से पर्दा उठने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा खास कैप्शन
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “जब हर चेहरा एक कहानी छिपाए… हर साया एक राज़ की रखवाली करे। योद्धाओं से लेकर यात्रियों तक और संतों से लेकर संघर्ष करने वालों तक… #Nagabandham की दुनिया एक सनसनीखेज फ्रेम में जीवंत हो उठी है।' मेकर्स ने साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म की और बताया कि फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी।
गानों और टीज़र को मिला शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। “नमो रे” गाना यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है, जबकि शादी के जश्न वाले ट्रैक “सुरा सुरा” को भी 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने भी फिल्म की एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
पौराणिक कहानियों और फैंटेसी का होगा अनोखा संगम
भारत की सांस्कृतिक जड़ों और कम सुनी गई पौराणिक कहानियों से प्रेरित ‘नागबंधम’ फैंटेसी, परंपरा और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली है। शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और ग्रैंड स्केल के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह पैन-इंडिया फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।