‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक दिखा भौकाल

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 05:31 PM

mirzapur the movie trailer has been released

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित समेत कई पुराने किरदारों की वापसी देखने को मिल रही है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रिय दुनिया अब सीरीज से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रही है। ट्रेलर में वही पुराना भौकाल, इंटेंस एक्शन, डार्क ह्यूमर और दमदार डायलॉग्स नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी का स्केल पहले से कहीं बड़ा दिखाई दे रहा है।

कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फ्रेंचाइजी के कई पॉपुलर किरदार एक बार फिर नजर आएंगे। कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। कहानी एक बार फिर गद्दी और सत्ता की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। ट्रेलर में नए दावेदारों की एंट्री भी दिखाई गई है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं। इस बार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया सिर्फ पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रेगिस्तान समेत कई नए लोकेशंस कहानी का हिस्सा बनते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस को पसंद आया ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया ‘भौकाल’
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। दर्शकों को पुराने किरदारों की वापसी के साथ फिल्म का बड़ा सिनेमाई स्केल काफी पसंद आ रहा है। फ्रेंचाइजी के आइकॉनिक डायलॉग्स, दमदार एक्शन और किरदारों के बीच टकराव ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी और ट्रेलर के बाद इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!