Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Nov, 2026 02:40 PM

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर साक्ष्य देने के लिए नया समन जारी किया। वह सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक वसूली मामले में गवाह हैं।
Nora Fatehi Court Summons : राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर साक्ष्य देने के लिए नया समन जारी किया। वह सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक वसूली मामले में गवाह हैं।
विशेष न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने नोरा फतेही को नया समन जारी किया। कोर्ट ने उन्हें 6 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नोरा फतेही को समन भेजा गया था, लेकिन उनके पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह आ रही हैं या नहीं। उनकी ओर से वकील पेश हुए और छूट (हाजिरी से) के लिए एक अर्जी लगाई। कोर्ट ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि वह एक गवाह हैं और उन्हें यहां मौजूद होना चाहिए था। कोर्ट ने कहा, "उनका बर्ताव ठीक नहीं है। कोर्ट को हल्के में न लें।
कोर्ट ने वकील से पूछा कि उन्हें कब समन भेजा गया था। वकील ने जवाब दिया कि उन्हें 29 अक्टूबर को सूचित किया गया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर पेश होने के लिए समन भेजा गया है। यह मामला 200 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़ा है, जिसमें कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर आरोपी है। आरोप है कि दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान, चंद्रशेखर ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का रूप धारण किया और 2020-21 के बीच पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से लगभग 200 करोड़ रुपये की वसूली की।

उसने कथित तौर पर पैसे के बदले उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का वादा किया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस कथित वसूली मामले की जांच की और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत एक चार्जशीट दायर की गई है। इससे पहले, चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉलोस के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में EOW ने फतेही से पूछताछ की थी। पुलिस ने CrPC की धारा 164 के तहत उनका बयान दर्ज किया था और बाद में उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभियोजन पक्ष का गवाह बनाया। अभिनेत्री ने जांचकर्ताओं को बताया था कि चंद्रशेखर के साथ उनकी बातचीत उनकी पत्नी के जरिए होती थी। उनसे दिसंबर 2020 में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में भी पूछताछ की गई थी।