Nushrat Bharucha Birthday : जानें, कितनी पढ़ी-लिखी हैं नुसरत... कैसे एक फिल्म ने बना दिया उन्हें रातों-रात स्टार ?

Edited By Updated: 17 May, 2026 03:37 PM

nushrat bharucha birthday

Nushrat Bharucha Birthday : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक नुसरत भरूचा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग और मेहनत के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपना बहुत नाम कमाया है। बिना कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड होते हुए भी नुसरत आज बेस्ट...

Nushrat Bharucha Birthday : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक नुसरत भरूचा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग और मेहनत के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपना बहुत नाम कमाया है। बिना कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड होते हुए भी नुसरत आज बेस्ट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं नुसरत से जुड़ी बातें -

Nushrat Bharucha Birthday

17 मई, 1985 को मुंबई में नुसरत का जन्म हुआ था, वो अपने माँ-बाप की एकलौती संतान है। बता दें मुंबई से अपनी स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के फेमस जय हिंद कॉलेज से बी.ए की। 

 2002 में नुसरत ने अपने करियर को फॉलो करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किट्टी पार्टी नाम के एक शो में देखा गया। छोटे-छोटे सीरियल से लेकर बॉलीवुड की मूवीज तक नुसरत में जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत की है। इसके बाद 2007 में उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म की जिसका नाम था जय संतोषी मां। 

Nushrat Bharucha Birthday
 
2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी मूवी में लीड रोले निभाने के बाद नुसरत को इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान मिली। इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था और रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 156.46 करोड़ कमाए थे। इसकी बाद से उन्होंने बहुत सी हिट फिल्में साइन की 'प्यार का पंचनामा', और 'आकाश वाणी' ।

सफलता मिलने से पहले झेलने पड़े रिजेक्शन 
नुसरत के लिए सफलता पाना बहुत आसान नहीं था। उन्हें इस मुकाम तक आने के लिए दिन-रात एक कर दिए। असफल स्क्रीनिंग टेस्ट और नेपोटिज्म की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में हर जगह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इस वजह से उन्हें पैसों की तंगी का भी बहुत सामना करना पड़ा। 

  Nushrat Bharucha Birthday

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!