वायरल इंस्टग्राम स्टोरी पर Nushrratt Bharuccha का फूटा गुस्सा, बोलीं- वो मेरी नहीं कुत्ते की आवाज थी

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 04:53 PM

nushrratt bharuccha viral instagram story

Nushrratt Bharuccha Viral Instagram Story : RCB की शानदार जीत के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा काफी सुर्खियों में आ गई हैं। हुआ ये कि जब टीम ने जीत हासिल की तब नुसरत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो डाली जिसमें टीम जीत रही थी लेकिन पीछे से कुछ...

Nushrratt Bharuccha Viral Instagram Story : RCB की शानदार जीत के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा काफी सुर्खियों में आ गई हैं। हुआ ये कि जब टीम ने जीत हासिल की तब नुसरत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो डाली जिसमें टीम जीत रही थी लेकिन पीछे से कुछ अलग सी आवाजें आ रही थीं। हालाँकि 5 मिनट बाद ही नुसरत ने ये स्टोरी डिलीट कर ली थी लेकिन इसी 5 मिनट में सबका ध्यान उनकी इस आवाज पर चला गया। तब से ही नुसरत सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगीं। अब हाल में ही इतनी ट्रॉल्लिंग के बाद नुसरत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और लम्बा-छोड़ा एक नोट लिख कर ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया है। 

Nushrratt Bharuccha viral instagram story

नुसरत ने कहा वो मेरी नहीं पप्पी की आवाज थी 
नुसरत ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, '' कुछ लोगों ने तो हद पार कर दी है। एक कुत्ते के बच्चे के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा बवाल मचा दिया है मेरी तरफ से किसी ने एक फर्जी सफाई भी कर दी है।”

अब असलियत यह है कि मैं दोस्तों के घर मैच देख रही थी और उनका छोटा सा पप्पी रोने जैसी आवाजें कर रहा था। वहीं आवाजें थीं जिन्हे लेकर काफी ग़लतफहमी फ़ैल गई है। 

यह वीडियो मेरे दोस्त ने उसी समय दुसरे एंगल से रिकॉर्ड की थी, जिसमें वहीं आवाजें सुनाई दे रही हैं। ”

Nushrratt Bharuccha viral instagram story

 इसके बाद उन्होंने घर की वीडियो डालते हुए लिखा कि- यह वही घर में जहां मैं मैच देख रही थी, इसके बाद मुझे किसी ने सलाह दी की वीडियो डिलीट कर दिया जाए और मैंने ऐसा ही कहा। 

लोगों से निवेदन है कि अपनी गलत धारणाओं को शांत करें ! सिर्फ मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं कि किसी को परेशान करने का अधिकार मिल जाता है। किसी भी चीज़ को गलत तरीके से न समझें और न ही बिना सोचे-समझे किसी का अनुसरण करें। सोच-समझकर और जिम्मेदारी से व्यवहार करें।”

Nushrratt Bharuccha viral instagram story

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!