Edited By Reetu sharma,Updated: 11 Apr, 2026 03:15 PM

Prabhas और Aditya Dhar के बीच संभावित कोलैबोरेशन की खबरों ने इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। यह पूरा मामला तब गरमाया जब Sandeep Reddy Vanga ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक ट्वीट किया।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Prabhas और Aditya Dhar के बीच संभावित कोलैबोरेशन की खबरों ने इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। यह पूरा मामला तब गरमाया जब Sandeep Reddy Vanga ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक ट्वीट किया, और उसके जवाब में आदित्य धर ने प्रभास को 'लीजेंड' बताया। बस फिर क्या था इतना सा इशारा ही फैंस के लिए काफी था, और सोशल मीडिया पर कयासों का तूफान आ गया।
सोशल मीडिया पर ‘ड्रीम कोलैब’ की मांग
ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर फैंस इस जोड़ी को “ड्रीम कोलैब” बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि प्रभास की पैन इंडिया स्टार पावर और आदित्य धर का दमदार निर्देशन मिलकर कुछ ऐसा बना सकते हैं जो इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर दे।एक यूजर ने लिखा 'AdityaDhar x #Prabhas सच में होना चाहिए!! ये बॉक्स ऑफिस को हिला देगा!' दूसरे यूजर का कहना था 'सबसे बड़ा डायरेक्टर + सबसे बड़ा सुपरस्टार = ब्लॉकबस्टर गारंटी!'
इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?
फैंस सिर्फ एक्साइटेड नहीं हैं, बल्कि इस संभावित फिल्म के स्केल को लेकर भी कल्पनाएं कर रहे हैं। कुछ रिएक्शंस अगर आदित्य धर प्रभास को डायरेक्ट करेंगे तो स्क्रीन पर आग लग जाएगी! ये कॉम्बिनेशन आया तो रिकॉर्ड्स टूटेंगे नहीं, मिट जाएंगे! यह इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर हो सकता है! यह साफ है कि दर्शकों को इस जोड़ी से बहुत बड़ी उम्मीदें हैं।
अभी सिर्फ कयास, पर उम्मीदें हाई
हालांकि अभी तक इस कोलैबोरेशन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ रही है, उससे साफ है कि ऑडियंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर ये कयास सच साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बन सकता है जो बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड लिखेगा।