Edited By Reetu sharma,Updated: 18 May, 2026 04:58 PM

‘साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल NTRNeel को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में मैन ऑफ द मासेस Jr NTR और विजनरी डायरेक्टर Prashanth Neel पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल NTRNeel को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में मैन ऑफ द मासेस Jr NTR और विजनरी डायरेक्टर Prashanth Neel पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि इस मेगा कोलैबोरेशन को लेकर पूरे देश में जबरदस्त बज बना हुआ है। अब मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। NTRNeel का फर्स्ट ग्लिम्प्स 19 मई की रात 11:52 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि यह रिलीज टाइम NTR के बर्थडे से ठीक 8 मिनट पहले का रखा गया है, जिससे फैंस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन बन गया है।
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
'20.5937° N, 78.9629° E
पूरे देश में तबाही का प्रोटोकॉल शुरू होने वाला है
T-MINUS 08
19 मई • रात 11:52 बजे IST
'NTRNeel की पहली झलक चुनिंदा थिएटर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाका करने आ रही है' इस अनाउंसमेंट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है। लोग लगातार फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही NTRNeel
NTRNeel को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी अपकमिंग फिल्मों में माना जा रहा है। एक तरफ Jr NTR का पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस है तो दूसरी तरफ Prashanth Neel का मास एंटरटेनमेंट वाला विजन। ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह बड़े पर्दे के एंटरटेनमेंट को नए लेवल पर ले जाएगी।
इन बैनर्स के तले बन रही है फिल्म
प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में Jr NTR लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिलहाल फैंस को अब सिर्फ 19 मई रात 11:52 बजे का इंतजार है, जब NTRNeel की पहली झलक पूरे देश में धमाका करने वाली है।