​ड्रैगन के 5 साल के सफर पर खुलकर बोले प्रशांत नील, NTR के योगदान को बताया शानदार

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 02:43 PM

prashanth neel reveals behind the scenes details ntr starrer dragon

भारतीय सिनेमा के सबसे मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक, 'ड्रैगन' एनटीआर (NTR) और विजनरी डायरेक्टर प्रशांत नील के दमदार कॉम्बिनेशन को एक साथ लेकर आ रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा के सबसे मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक, 'ड्रैगन' एनटीआर (NTR) और विजनरी डायरेक्टर प्रशांत नील के दमदार कॉम्बिनेशन को एक साथ लेकर आ रहा है। अपने बड़े कैनवास, ग्रिपिंग नैरेटिव और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज के साथ, यह फिल्म बड़े पैमाने पर सिनेमाई मनोरंजन को एक नया रूप देने के लिए तैयार है।

​इसका पहला ग्लिम्स (झलक) आ चुका है और दर्शक यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि उनके लिए आगे क्या होने वाला है, लेकिन फिल्म के बनने के पीछे और भी बहुत कुछ ऐसा है जो हर चीज को और भी दिलचस्प बना देता है।

​फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए, 'ड्रैगन' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने कुछ एक्साइटिंग खुलासा किया और कहा, “5 साल। पहले 3 सालों में मेरे पास राइटर्स नहीं थे, वे उसके बाद ही आए। हीरो और मैं इस बारे में बातें किया करते थे। मैं ड्रामा को लेकर उन पर भरोसा करता हूं, जब मैं जाकर उनसे बात करता हूँ तो मुझे सच में उन पर बहुत भरोसा होता है। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि मुझे अपने हीरो से अप्रूवल लेने उनके पास जाना पड़ता है, बल्कि मैं सच में उन पर भरोसा करता हूँ। मैं आमतौर पर ऐसे दर्शक के पास जाता हूं जिस पर मैं भरोसा करता हूं और मेरी खुशकिस्मती है कि एनटीआर बिल्कुल कमाल के थे, उन्होंने इसमें जिस तरह के इनपुट्स दिए हैं वो शानदार रहे हैं और मैं उनके आस-पास ऐसे माहौल में रहकर बहुत खुश हूँ जहाँ हम ड्रामा के बारे में बातचीत कर सकते हैं।”

​इस फिल्म ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त बज़ क्रिएट किया है, और फैंस इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब ऐसे दो पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हैं, तो 'ड्रैगन' सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनती जा रही है, और दर्शक यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं कि यह मेगा कोलैबोरेशन बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाता है।

​प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही 'ड्रैगन' में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 'मैथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है, जो 11 जून 2027 को एक भव्य रिलीज के लिए शेड्यूल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!