प्राइम वीडियो की ‘सिस्टम’ बनी दमदार महिला-केंद्रित सफलता की कहानी, अश्विनी अय्यर ने जताया आभार

Edited By Updated: 23 May, 2026 05:58 PM

prime  series powerful female centric success story

प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सिस्टम’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सिस्टम’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। दमदार कहानी, शानदार अभिनय और प्रभावशाली निर्देशन से सजी यह महिला-केंद्रित लीगल ड्रामा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका नजर आ रही हैं। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को सोशल मीडिया और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

महिला-प्रधान कहानी को मिल रहा दर्शकों का प्यार
‘सिस्टम’ एक ऐसी कहानी है, जो समाज, सत्ता और न्याय व्यवस्था के भीतर छिपी सच्चाइयों को सामने लाती है। फिल्म में महिलाओं के मजबूत किरदारों और उनके संघर्ष को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर कर रही है। फिल्म की कहानी और कोर्टरूम ड्रामा को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari)

अश्विनी अय्यर तिवारी ने शेयर किया भावुक पोस्ट
फिल्म की सफलता के बीच निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा करते हुए पूरी टीम और कलाकारों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि ‘सिस्टम’ को पूरे दिल से बनाया गया है और इस फिल्म ने उन्हें एक बेहतर कहानीकार बनने में मदद की। उन्होंने बताया कि आउटडोर शूटिंग और कई चुनौतियों के बावजूद पूरी टीम ने मिलकर इस सफर को यादगार बनाया।

सोनाक्षी और ज्योतिका के लिए जताया खास आभार
अश्विनी ने अपने पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने सोनाक्षी को शूटिंग के दौरान घर का बना खाना लाने के लिए धन्यवाद कहा, वहीं ज्योतिका द्वारा दिल्ली की गर्मी में बैटरी फैन देने जैसे छोटे लेकिन खास जेस्चर की सराहना की। निर्देशक ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल पूरी टीम के लिए बेहद मायने रखते हैं और यही चीजें शूटिंग के सफर को खास बनाती हैं।

इंसाफ और सिस्टम के संघर्ष की कहानी
फिल्म की कहानी नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) और सरिका रावत (ज्योतिका) के इर्द-गिर्द घूमती है। नेहा एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हैं, जो अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं, जबकि सरिका एक मेहनती कोर्टरूम स्टेनोग्राफर हैं। दोनों एक हाई-प्रोफाइल इन्फ्लुएंसर मर्डर केस की जांच के दौरान साथ आती हैं। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे सत्ता, भ्रष्टाचार और कानूनी व्यवस्था से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आते हैं। ‘सिस्टम’ फिलहाल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!