वेनिस में Radhika Ambani में रॉयल अंदाज, ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर जीत लिया सबका दिल, देखें Photos

Edited By Updated: 12 May, 2026 12:56 PM

radhika ambani

Radhika Ambani Look : राधिका अंबानी भी अपनी सास की तरह सुंदरता और फैशन के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। फ़िलहाल अम्बानी की छोटी बहू वेनिस बिएनाले में अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।

Radhika Ambani Look : राधिका अंबानी भी अपनी सास की तरह सुंदरता और फैशन के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। फ़िलहाल अम्बानी की छोटी बहू वेनिस बिएनाले में अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। पिछले कुछ दिनों पहले स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनकर बिल्कुल डॉल लग रही थीं और अब उन्होंने ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सोशल मीडिया पर आई राधिका अंबानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो सबका दिल जीत रही हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी तस्वीरें -

 Radhika Ambani

61वें वेनिस बिएनाले में राधिका का ये अंदाज देखने लायक है। राधिका अंबानी की फैशन स्टाइलिश ने अपने अकाउंट पर राधिका की फोटोज शेयर की हैं। 

 Radhika Ambani

अंबानी की छोटी बहू राधिका ने इस बड़े मौके पर ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जो बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। आइवरी और गोल्डन टोन के इस गाउन में राधिका किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। 

 Radhika Ambani

राधिका अंबानी का ये लुक काफी एलिगेंट और क्लासी लुक दे रहा है। 

 Radhika Ambani

इस ड्रेस की डिटेलिंग की बात की जाए तो ड्रेस के ऊपरी हिस्से को ड्रेप्ड कॉर्सेट लुक दिया गया है, जो बॉडी को एक शानदार स्ट्रक्चर प्रदान करता है। कमर के नीचे से यह गाउन काफी घेरदार फ्लेयर्ड है, जिससे राधिका को एक डिज्नी प्रिंसेस जैसा भव्य लुक मिल रहा है।

 Radhika Ambani

राधिका की इस लुक की एक अच्छी बात यह है कि बहुत लाउड मेकअप की जगह उन्होंने बहुत ही मिनिमल मेकअप किया हुआ है। सॉफ्ट ब्राउन आई और न्यूड पिंक लिप शेड उनको पूरा नेचुरल लुक दे रहा है। 

मेकअप की तरह राधिका ने ज्वैलरी भी बहुत मिनिमल रखी है। बहुत ज्यादा ज्वेलरी न पहनते हुए उन्होंने बड़े गोल्डन फ्लोरल ईयररिंग्स पहने हैं। इसके अलावा हाथ में पहनी एक रिंग उनके लुक को चार चाँद लगा रही है। 
 
इन फोटोज में पहनी राधिका की यह ड्रेस लंदन बेस्ड फैशन ब्रांड Erdem के द्वारा डिज़ाइन की हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!