Aashiqui फिल्म के बाद रातों-रात स्टार बन गए थे Rahul Roy ...आज कर्जा चुकाने के लिए बनानी पड़ रही है Reel

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 06:10 PM

rahul roy struggle

Mumbai : महेश भट्ट की फिल्मों में जिन एक्टर्स ने काम किया है, उनका नाम रातों-रात ही फर्श से अर्श पर पहुंच गया है। उन्ही में से एक नाम है Rahul Roy। हाल ही Rahul Roy अपनी एक रील से सुर्खियों में आ गए हैं। 1990 में उन्होंने   ashiqui फिल्म में काम...

Mumbai : महेश भट्ट की फिल्मों में जिन एक्टर्स ने काम किया है, उनका नाम रातों-रात ही फर्श से अर्श पर पहुंच गया है। उन्ही में से एक नाम है Rahul Roy। हाल ही Rahul Roy अपनी एक रील से सुर्खियों में आ गए हैं। 1990 में उन्होंने   ashiqui फिल्म में काम किया था, इसके बाद इनका करियर इतना  ऊपर चढ़ा की नीचे आने का नाम नहीं लिया। लेकिन कहते हैं समय एक जैसा नहीं रहता, एक समय ऐसा था जब हर कोई राहुल रॉय को जानता था लेकिन आज के समय में शायद ही उनको कोई जानता है। सिर्फ इतना ही नहीं राहुल रॉय को इस दौरान इतना डाउनफॉल का सामना करना पड़ रहा है कि लोग उनका मजाक बनाते हुए थक नहीं रहे। 

राहुल रॉय बहुत दिनों से फिल्मों से दूर हैं और आखिरी बार 2023 में उन्हें आगरा फिल्म में देखा गया था। हाल ही में उन्हें अपने इंस्टग्राम पर एक इंफ्लुएंसर के साथ रील बनाते हुए देखा गया, जिसके बाद से उनके फैंस काफी चिंता में हैं लेकिन इसी के साथ उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद राहुल रॉय ने पोस्ट कर के उनके trollers की बोलती बंद कर दी है। 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि -

मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूँ। मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है, और ये आज के नहीं हैं—ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था।

अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मजाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।

अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूँ।

कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूँ, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं। और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रिय रहना ज़रूरी है। मैं जब तक ज़िंदा हूँ, तब तक काम करना चाहता हूँ। इससे मेरा दिमाग सक्रिय रहता है और मुझे यह एहसास व ज़िम्मेदारी मिलती है कि मैं आज भी काम कर रहा हूँ।

हाँ, इससे कभी-कभी थोड़ा दुख हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।

Rahul Roy

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

उनकी इस पोस्ट के बाद से काफी लोग उनके सपोर्ट में उतार आये हैं। 

कौन है राहुल रॉय ?
9 फरवरी 1966 को राहुल रॉय  का जन्म हुआ था। 90s के दौर में उन्होंने बहुत सी  फिल्मों में काम किया। इसके बाद इन्हें बिग बॉस सीजन 1 में भी हिस्सा लिया और इसके विजेता भी रहे हैं। इसके अलावा राहुल रॉय इंडस्ट्री के सबसे फेमस मेकअप आर्टिस्ट में से एक थे। फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने बहुत  से टीवी सीरियल में भी काम किया है। 

इस तरह शुरू हुआ Rahul Roy का downfall 
महेश भट्ट की आशिकी ने उनको रातों-रात फिल्मों का राजा बना दिया। इसके बाद इनके आगे मूवीज की लाइन लग गई। इतना ही नहीं राहुल रॉय ने कम से कम 47 फिल्मों में काम किया और ज्यादातर सारी फ्लॉप हो गईं। 

Rahul Roy की पर्सनल लाइफ 
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बहुत ही एक्ट्रेस के साथ इनका नाम जुड़ा था। सबसे पहले तो महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ इनके अफेयर के चर्चे थे। इनका रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला और इसके बाद मनीषा कोइराला के साथ इनका चक्कर शुरू हो गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!