Edited By Mansi,Updated: 19 Oct, 2026 06:09 PM

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से भागने की कोशिश कर रहे थे। जांच में हैंडलर से संपर्क, डिजिटल मैसेजिंग ऐप और टाइगर के घर व जिम की कथित...
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे के शुभ अवसर पर पूरे भारत में प्रमुख टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी। दर्शक फिल्म की रिलीज से पहले अपने टिकट बुक कर सकेंगे और प्रीमियम फॉर्मेट में इस भव्य कहानी का अनुभव ले पाएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
दो भागों में बनेगी ‘रामायण’
‘रामायण’ को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया है। इस महागाथा में भारतीय कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की रचनात्मक टीम भी जुड़ी है। मेकर्स का लक्ष्य रामायण की कालजयी कहानी को भव्य सिनेमाई अंदाज में दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।
हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया संगीत
फिल्म की एक खास बात इसका संगीत भी है। ‘रामायण’ के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है। दोनों दिग्गज संगीतकार इस प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं। ऐसे में फिल्म के संगीत को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
आईमैक्स समेत प्रीमियम फॉर्मेट में होगी रिलीज
‘रामायण’ को आईमैक्स सहित कई प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बड़े पर्दे पर भव्य दृश्य अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसकी रिलीज भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी होगी।
View this post on Instagram
A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)
फिल्म 5 नवंबर 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना है। अब दर्शकों की नजर 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग पर रहेगी।