एनीमेशन, कला और संगीत का बेहतरीन संगम है Ramayana: The Legend Of Prince Rama

Updated: 23 Jan, 2025 05:48 PM

ramayana the legend of prince rama review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम

फिल्म- रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana: The Legend Of Prince Rama)
निर्देशन- राम मोहन (Ram Mohan), कोइची सासाकी  (Koichi Sasaki) 
रेटिंग- 3*

Ramayana: The Legend Of Prince Rama रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' 1993 में बनी एक एनीमेटेड फिल्म है, जिसे अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। यह फिल्म भारतीय महाकाव्य 'रामायण' की कहानी को एक नए और आकर्षक एनीमेशन प्रारूप में प्रस्तुत करती है। यह न केवल बच्चों के लिए, बल्कि वयस्क दर्शकों के लिए भी एक बेहतरीन अनुभव हो सकती है। फिल्म में श्रीराम के जीवन के प्रमुख घटनाक्रमों को संक्षिप्त रूप में दिखाया गया है। फिल्म में एक्शन, रोमांच और भावनाओं का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।

कला, एनीमेशन और निर्देशन
इस फिल्म का एनीमेशन तकनीकी दृष्टि से बेहतरीन है। रामायण के भव्य दृश्यों को आकर्षक और जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के निर्देशन में युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने रामायण की महाकाव्यात्मक कहानी को श्रद्धा और सम्मान के साथ चित्रित किया है। इसके प्रत्येक पहलू में भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ख्याल रखा गया है। फिल्म के पहले भाग में आधी कहानी समटने की कोशिश की गई है जो भागती हुई लगता है तो वहीं फिल्म का सेकंड हाफ में ऐसा लग रहा है मानों यूद्ध को ही खींचा गया है जो एक समय पर थोड़ा उबाऊ लगता है।

संगीत और ध्वनि प्रभाव
फिल्म का संगीत दर्शकों को रामायण की भव्यता और दिव्यता का अनुभव कराता है। ध्वनि प्रभाव और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के मूड को पूरी तरह से समर्थन करते हैं। विशेषकर युद्ध के दृश्य और भगवान राम के संघर्ष को संगीत के माध्यम से और भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!