कौन हैं Juhi Bhatt ? जिनकी वजह से सुर्खियों में आए Ranveer Allahbadia

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:12 PM

ranveer allahbadia relationship

Ranveer Allahbadia Girlfriend : Ranveer Allahbadia, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'बियर बाइसेप्स' के नाम से जाना जाता है, अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए रणवीर ने आखिरकार जूही भट्ट के साथ अपने...

Ranveer Allahbadia Girlfriend : Ranveer Allahbadia, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'बियर बाइसेप्स' के नाम से जाना जाता है, अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए रणवीर ने आखिरकार जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

PunjabKesari

रिश्ते पर लगी मुहर
हाल ही में 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI बनाम RCB का आईपीएल मैच देखने पहुंचे रणवीर और जूही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जब एक प्रशंसक ने रणवीर से सेल्फी की गुजारिश की, तो उन्होंने विनम्रता से मना करते हुए कहा, गर्लफ्रेंड के साथ हूँ। रणवीर का यह बेबाक अंदाज उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि माना जा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने दिवाली के मौके पर जूही के साथ तस्वीरें साझा की थीं।

PunjabKesari

कौन हैं जूही भट्ट ?
रणवीर की लेडी लव, जूही भट्ट मनोरंजन जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं।  जूही एक कुशल अभिनेत्री, डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने कथक और कंटेम्पररी डांस में औपचारिक प्रशिक्षण लिया है। अभिनय में आने से पहले उन्होंने फिल्म मार्केटिंग में भी हाथ आजमाया था, लेकिन अपने जुनून को पहचानते हुए उन्होंने थिएटर और वर्कशॉप्स के जरिए खुद को एक्टिंग के लिए तैयार किया। जूही को FilterCopy के वीडियो और वेब सीरीज 'तुमसे ना हो पाएगा' में उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'फुकरे 3' के गाने 'वे फुकरे' से बॉलीवुड में कदम रखा, जहाँ वह पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा जैसे सितारों के साथ नजर आईं। हाल ही में उन्हें पैरानॉर्मल सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' में देखा गया था।

  Ranveer Allahbadia relationship

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!