Edited By Mansi,Updated: 27 Apr, 2026 01:37 PM

'महेश बाबू प्रेजेंट्स' और वेंकटेश महा की फिल्म 'राव बहादुर' के स्ट्राइकिंग फर्स्ट लुक के बाद, मेकर्स ने अब इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने इसे सबसे अनोखे और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'महेश बाबू प्रेजेंट्स' और वेंकटेश महा की फिल्म 'राव बहादुर' के स्ट्राइकिंग फर्स्ट लुक के बाद, मेकर्स ने अब इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने इसे सबसे अनोखे और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया है। सत्य देव के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वाले इस टीजर को बेहतरीन रिव्यूज मिल रहे हैं और इसने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट 5 जून, 2026 घोषित कर दी है।
सोशल मीडिया पर रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर शेयर किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Rao Bahadur (@raobahadurmovie)
क्या है राव बहादुर की कहानी
'राव बहादुर' का टीज़र एक अनोखी कहानी पेश करता है जहाँ नायक पर एक शैतान का साया है, और यहाँ 'संदेह' ही सबसे बड़ा शैतान है। यह फिल्म को रहस्यमयी यथार्थवाद (mystical realism) में रची-बसी एक साइकोलॉजिकल ड्रामा के रूप में स्थापित करती है। दमदार प्रोड्यूसर्स, एक दूरदर्शी फिल्म मेकर और अपनी निडर परफॉरमेंस के लिए मशहूर लीड एक्टर के साथ, 'राव बहादुर' आने वाले सालों की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है।
सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की 'GMB एंटरटेनमेंट' द्वारा प्रेजेंट की जा रही 'राव बहादुर', प्रशंसित फिल्म मेकर वेंकटेश महा की अगली फिल्म है, जिन्हें 'C/o कांचरपालम' और 'उमा महेश्वर उग्र रूपस्य' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म का निर्माण तेलुगु सिनेमा के दो सबसे सफल बैनर 'A+S मूवीज' और 'श्रीचक्रा एंटरटेनमेंट' द्वारा किया गया है। 'A+S मूवीज' ने पहले GMB एंटरटेनमेंट के साथ सुपरहिट फिल्म 'मेजर' में काम किया था, जबकि 'श्रीचक्रा एंटरटेनमेंट' ने समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'KA' को बैक किया था। यह फिल्म समर 2026 में रिलीज होने वाली है।