‘पहलगाम आतंकी हमले’ की बरसी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मेकर्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 02:52 PM

makers of operation sindoor paid a heartfelt tribute

पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले की पहली बरसी पर फिल्म ऑपरेशन सिंदूर के मेकर्स ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले की पहली बरसी पर फिल्म ऑपरेशन सिंदूर के मेकर्स ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने उन मासूम लोगों को याद किया, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। टीम ने अपने संदेश में पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

दिल छू लेने वाला संदेश साझा:
फिल्म से जुड़े निर्माताओं और टी-सीरीज़ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ एक त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा घाव है। उन्होंने हमले में प्रभावित लोगों के साहस, धैर्य और जज्बे को सलाम किया और उनके साथ एकजुटता दिखाई। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस दुखद घटना को याद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमें एकजुट रहने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की प्रेरणा देती हैं।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म
ऑपरेशन सिंदूर किताब Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan पर आधारित है, जो भारत की रणनीतिक कार्रवाई की अनकही कहानी को सामने लाती है। फिल्म का उद्देश्य न सिर्फ एक कहानी दिखाना है, बल्कि उन बलिदानों और सच्चाइयों को उजागर करना भी है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!