Anime Tokyo Awards में पहुंची Rashmika Mandanna, इंटरनेशनल मंच पर अपने ग्लैमरस अंदाज से जीता सबका दिल, देखें Photos

Edited By Updated: 28 May, 2026 04:59 PM

rashmika mandanna tokyo anime awards

Rashmika Mandanna at Anime Tokyo Awards : अपनी एक्टिंग और मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। हाल ही में वो ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें...

Rashmika Mandanna at Anime Tokyo Awards : अपनी एक्टिंग और मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। हाल ही में वो ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Rashmika Mandanna  tokyo Anime Awards

Anime Tokyo Awards में पहुंची Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। अभिनेत्री टोक्यो में आयोजित ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी वह साल 2024 में इस प्रतिष्ठित इवेंट का हिस्सा बन चुकी हैं और उस समय वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय प्रेजेंटर बनी थीं।

Rashmika Mandanna  tokyo Anime Awards

इंस्टाग्राम पर जाहिर की अपनी ख़ुशी 
इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज डाल कर आभार व्यक्त किया। 

आपको बता दें कि इन तस्वीरों में रश्मिका ने जो गाउन पहनी है उसे प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस मौके पर उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लैक सीक्विन गाउन पहना था, जिस पर बहुत ही सुन्दर फ्लावर्स के साथ एम्ब्रॉयडरी की गई थी। गाउन पर की गई बारीक कढ़ाई उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षित बना रही थी। 

Rashmika Mandanna  tokyo Anime Awards

इसी के साथ यदि उनका हेयरस्टाइल देखा जाए तो उन्होंने हल्के वेवी बाल रखे हुए थे और उनका स्टोन से जड़ा हुआ नेकलेस पूरे लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना रहा था।  इस इवेंट की खास बात यह थी की रश्मिका ने  Winston Duke के साथ मंच साझा किया था, इस वजह से सबका ध्यान बस उन्ही की तरफ था। 

Rashmika Mandanna  tokyo Anime Awards

रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका के अगर काम की बात की जाए तो वो जल्द ही ‘रणबाली’ और ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी।

Rashmika Mandanna  tokyo Anime Awards

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!