Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 May, 2026 04:40 PM

Tara Sutaria Cannes 2026 : काल फेस्टिवल में Tara Sutaria का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। तारा का पहला लुक पूरा विंटेज था और अब तारा सुतरिया अपने दूसरे लुक को लेकर चर्चा में हैं। बहुत ही हैवी लुक की बजाय उन्होंने इस बार बहुत ही सिंपल और...
Tara Sutaria Cannes 2026 : काल फेस्टिवल में Tara Sutaria का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। तारा का पहला लुक पूरा विंटेज था और अब तारा सुतरिया अपने दूसरे लुक को लेकर चर्चा में हैं। बहुत ही हैवी लुक की बजाय उन्होंने इस बार बहुत ही सिंपल और अट्रैक्टिव लुक केरी किया है।
तारा सुतारिया ने कान 2026 में अपने ऑल-ब्लैक लुक से फैशन लवर्स का ध्यान खींच लिया। उन्होंने डलीला नाम का ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना, जो उनकी फिटेड सिल्हूट को बेहद खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक मिडी स्कर्ट कैरी की, जिसमें हल्की प्लीट्स और बैक स्लिट डिजाइन उनके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था।

Tara Sutaria का पूरा यह लुक ब्लैक कलर का है। मिनिमल लुक में भी तारा का जलवा देखने लायक है। जितना सिंपल लुक है, उतना ही ये लोगों को उनकी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है।

जहां एक तरफ लोग लाइमलाइट पाने के लिए हैवी-हैवी कपड़ों का चयन करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ तारा ने अपने सिंपल लुक के साथ ही यह साबित कर दिया कि हसीन और अट्रैक्टिव दिखने के लिए भारी कपड़े पहनने की जरुरत नहीं।

अगर उनकी ज्वेलरी की बात करें तो तारा ने विंटेज शनेल इयररिंग्स पहने हुए हैं। इसी के साथ उनके काले सनग्लासेस उनको और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इसके अलावा तारा जिमी चू हील्स के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना दिया है।