Edited By Reetu sharma,Updated: 27 Oct, 2026 02:15 PM

अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म के जरिए अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि अनीत बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म के जरिए अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि अनीत बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद से ही अनीत और अहान के अफेयर की खबरें भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब अहान की अपकमिंग फिल्म ‘बेपरवाह’ का पोस्टर सामने आने के बाद अनीत का रिएक्शन सुर्खियों में है।
शरवरी वाघ संग रोमांटिक अंदाज में दिखे अहान पांडे
‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस को अहान पांडे की अगली फिल्म का इंतजार था। अब उनकी नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान हो चुका है और मेकर्स ने इसकी पहली झलक भी शेयर कर दी है। यशराज फिल्म्स की ओर से जारी पोस्टर में अहान गैंगस्टर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है।
View this post on Instagram
A post shared by Yash Raj Films (@yrf)
अहान और शरवरी के पोस्टर पर अनीत ने क्या कहा?
‘बेपरवाह’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसी बीच अनीत पड्डा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए हार्ट इमोजी बनाया। इतना ही नहीं, यशराज फिल्म्स की पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनीत ने ‘द बेस्ट’ भी लिखा। उनके इस रिएक्शन के बाद फैंस के बीच एक बार फिर अनीत और अहान को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘बेपरवाह’
यशराज फिल्म्स ने फिल्म की पहली झलक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म की कहानी भी अली अब्बास जफर ने ही लिखी है। अब देखना होगा कि अहान पांडे अपनी दूसरी फिल्म से दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाते हैं।
45 करोड़ के बजट में बनी थी ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर रही हिट
अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में दोनों नए चेहरों की जोड़ी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की सफलता के बाद अनीत और अहान को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की है।