मुझे शांति से मरने दो ...Twisha Sharma की मौत से 90 मिनट पहले क्या हुआ था ? CBI चार्जशीट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 01:24 PM

twisha sharma case cbi investigation

Twisha Sharma Case : 12 मई की रात, ट्विशा शर्मा ने अपनी भाभी को एक बहुत परेशान करने वाले सन्देश भेजा। "उससे कहो कि अपनी पत्नी के बचे-खुचे अवशेष ले जाए। लेकिन कल। मुझे अभी शांति से मरने दो।"

Twisha Sharma Case : 12 मई की रात, ट्विशा शर्मा ने अपनी भाभी को एक बहुत परेशान करने वाले सन्देश भेजा। "उससे कहो कि अपनी पत्नी के बचे-खुचे अवशेष ले जाए। लेकिन कल। मुझे अभी शांति से मरने दो।"

इसके कुछ ही मिनट बाद, सीसीटीवी फुटेज में वह अपने घर की छत की ओर जाती दिखाई दी। लगभग 9:41 बजे उन्होंने अपने पिता को फ़ोन किया और बताया कि उनके पति समर्थ सिंह का  व्यवहार बहुत आक्रमक और हिंसक हो गया है। उन्होंने अपने माता-पिता से जल्दी उनके पास आने की अपील की।

रात लगभग 10:5 बजे, उन्होंने अपनी मां से भी इसी तरह की बात की लेकिन बातचीत अचानक खत्म हो गई। सी.बी.आई के अनुसार, रात लगभग 10:23 बजे, समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को सीसीटीवी में छत की तरफ जाते हुए देखा गया। बाद में, ट्विशा को नीचे लाकर एम्स भोपाल में ले जाया गया, जहां लगभग 10:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्विशा की मौत की जांच में  सीबीआई ने 14 अगस्त को लगभग 600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें उनके पति समर्थ और सास गिरिबाला का कथित तौर पर मानिसक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।  सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट में सिर्फ 12 मई की घटनाओं का जिक्र नहीं है बल्कि व्हाट्सएप चैट, फोन कॉल, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, परिवार के बयान, डॉक्टरों की जानकारी और आर्थिक लेन-देन समेत कई सबूतों के आधार पर पूरी घटनाक्रम को जोड़ा गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, शादी के कुछ ही महीनों में ट्विशा और उनके पति के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
 Twisha Sharma case CBI Investigation

 9 दिसंबर को हुई दोनों की शादी  
सीबीआई के मुताबिक, ट्विशा पहले मिस पुणे रह चुकी थीं और एक्टिंग के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने लगी थीं। फरवरी 2025 में उनकी मुलाकात समर्थ से एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी ओट उसी साल 9 दिसंबर को दोनों की शादी हुई।

शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से किया गया परेशान
शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया। इतना ही नहीं उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता था और शादी से पहले के रिश्तों को लेकर चरित्र पर भी सवाल उठाए जाते थे। सीबीआई का आरोप है कि जब ट्विशा ने अपने पति के व्यवहार की शिकायत की तो उल्टा उसे समझाने के बजाय उन्होंने उसका ही साथ दिया।

मार्च और अप्रैल 2026 के बीच बिगड़ गए हालात
सीबीआई द्वारा पेश की गई चार्जशीट के अनुसार मार्च और अप्रैल 2026 के बीच हालात बिगड़ते चले गए। उस समय ट्विशा अपने पिता के इलाज के दौरान परिवार के साथ थीं। सीबीआई का दावा है कि समर्थ और गिरिबाला ने उन पर वापस भोपाल आने का दवाब बनाया, जिसके बाद वो मार्च 24 को घर आ गईं।

16 को प्रेग्नेंट हुईं ट्विशा
इसके बाद ट्विशा की प्रेग्नेंसी की जानकारी सामने आई। 16 अप्रैल को उन्हें पता चला कि वह गर्भवती हैं। सीबीआई के अनुसार, यह प्रेग्नेंसी प्लान नहीं थी और पति के कथित खराब व्यवहार की वजह से इसे जारी रखने को लेकर असमंजस में थी। अगले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और एजेंसी का आरोप है कि समर्थ ने उनके साथ फिर गलत तरह ही भाषाओं का इस्तेमाल किया। इसके बाद ट्विशा ससुराल से चली गईं।

मामले में आर्थिक विवाद का भी जिक्र है। चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने अपने डीमैट अकाउंट से लगभग 20 लाख रुपए शेयरों में लगाए थे। सीबीआई का आरोप है कि समर्थ और गिरिबाला उन पर यह रकम एक जॉइंट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का दवाब बना रहे थे। यह अकाउंट ट्विशा और समर्थ ने 7 अप्रैल को खोला था। इसके बाद उसने ऐसा सब करने से मना कर दिया और कहा की ये सारा पैसा मेरे पिता का है।

 Twisha Sharma case CBI Investigation

पैसों को लेकर हुआ विवाद
इसके बाद 12 मई को पैसों की वजह से उन्हें काफी विवाद का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम लगभग 8 बजे के पास अपनी भाभी राशि अब्रोल को फोन किया और बताया कि वह भोपाल छोड़कर अपने परिवार के पास लौटना चाहती हैं। उन्होंने कथित तौर पर यह भी बताया कि समर्थ उनसे निवेश की रकम ट्रासंफर करने के लिए दवाब डाल रहे थे। दहेज से जुड़े आरोपों की जांच सीबीआई अलग से कर रही है।

मां से कहा वापिस ले जाओ
चार्जशीट में  ट्विशा की मां और भाभी के साथ हुई व्हाट्सएप बातचीत को भी अहम माना गया है। 30 अप्रैल को भोपाल लौटने के बाद उन्होंने कथित तौर पर अपनी मां से कहा कि हालात दोबारा खराब हो गए हैं और सफर के दौरान उन्हें एंग्जायटी अटैक भी आया। इसी दिन उन्हें मनोचिकित्सक के पास ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, वह प्रेग्नेंसी को लेकर तनाव और असहजता महसूस कर रही थीं। उन्हें  एंग्जायटी की दवा दी गई और सलाह दी गई की शांत मन से आगे का फैसला लें। सीबीआई के अनुसार, 6 मई को ट्विशा ने अपनी पुरानी नौकरी पर वापस जाने का ऑफर स्वीकार किया। उसी दिन उन्होंने प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए दवा की पहली डोज ली। इसके बाद 7 मई की सुबह उन्होंने अपनी मां को कई सन्देश भेजकर जल्द उन्हें वहां से ले जाने की गुहार लगाई।

चार्जशीट में दावा है कि ट्विशा को लगता था कि उनके पति अब उन्हें नहीं चाहते। उन्होंने कथित तौर पर अपनी मां से कहा की समर्थ पिछले लगभग एक साल से उन्हें सिर्फ बर्दाश्त कर रहे थे। सीबीआई के मुताबिक, गिरिबाला चाहती थीं कि ट्विशा डॉक्टर से यह पता करें कि पहली डोज लेने के बाद प्रेग्नेंसी को दोबारा जारी किया जा सकता है या नहीं। 7 मई को ट्विशा अपनी सास के साथ गईं लेकिन डॉक्टर ने बताया कि प्रक्रिया को वापस नहीं किया जा सकता।  सीबीआई का कहना है कि डॉक्टर ने ट्विशा को मानसिक रूप से परेशान, बेचैन और असहज पाया। कथित तौर पर ट्विशा ने बताया कि उनके पति और ससुराल वाले प्रेग्नेंसी खत्म करने के उनके फैसले से खुश नहीं थे और चाहते थे कि वह गर्भावस्था जारी रखें।

ट्विशा पर लगाया गया कातिल का इल्जाम
इसके बाद यह आरोप भी सामने आया कि ट्विशा की सास उन्हें कई बार कातिल तक कह देती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी भाभी को मैसेज कर के बताया कि उन्होंने कहा की समर्थ का व्यवहार फिर से खराब हो गया है और भविष्य को लेकर कोई उम्मीद नहीं है।

8 मई को ट्विशा ने एमटीपी की दूसरी डोज ली। सीबीआई के मुताबिक, इसके बाद उन्हें काफी दर्द और ब्लीडिंग हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि समर्थ उन्हें कह रहे हैं की मैं नाटक कर रही हूं और सास ने भी उनके हालत को नजरअंदाज किया।

9 मई को स्थिति और गंभीर होने की बात सामने आई। सीबीआई के अनुसार, ट्विशा ने अपनी मां से कहा कि समर्थ ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठाया था और यह तक पूछा था कि गर्भ में पल रहा बच्चा वास्तव में उसी का था या नहीं। उन्होंने अपनी मां से कथित तौर पर कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उनका दम घुट रहा है।

इसके बाद ट्विशा ने कई बार उनकी भाभी के साथ हुई बातचीत में गायब होने का भी जिक्र किया। जांच एजेंसी ने उनके पूर्व बॉस अमित दास के बयान का भी उल्लेख किया है। उनके मुताबिक, ट्विशा ने शिकायत की थी कि घर में उन पर नजर रखी जाती थी और फोन कॉल्स की निगरानी भी की जाती थी।  इसी कारण वह कई बार पास के पार्क में जाकर उनसे बात करती थीं। अपनी मौत से एक दिन पहले भी  ट्विशा ने अपनी मां को संपर्क किया था और अगले दिन ही उनकी मौत की खबर सामने आ गई।

सीबीआई की चार्जशीट में दर्ज ये सभी आरोप जाँच एजेंसी के दावे हैं। मामले में अदालत के सामने इन आरोपों की न्यायिक जांच और सुनवाई अभी बाकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!