Edited By Pooja Saini,Updated: 12 Apr, 2026 02:53 PM

Mumbai : Hai Jawani To Ishq Hona Hai को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Varun Dhawan, Mrunal Thakur और Pooja Hegde स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे तय समय से पहले...
Mumbai : Hai Jawani To Ishq Hona Hai को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Varun Dhawan, Mrunal Thakur और Pooja Hegde स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे तय समय से पहले सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया गया है।
अब May में होगी रिलीज
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह फिल्म अब 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इससे पहले इसकी रिलीज डेट 12 जून रखी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जिसमें प्यार, उलझन और मस्ती से भरी कहानी की झलक भी दी गई।

जल्द आएगा फर्स्ट लुक
रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर भी अपडेट सामने आया है। दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म का पहला लुक सोमवार को जारी किया जाएगा।

तीसरी बार साथ आए पिता-पुत्र की जोड़ी
इस फिल्म का निर्देशन David Dhawan ने किया है, जो Varun Dhawan के पिता हैं। इससे पहले दोनों ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, और यह उनकी तीसरी फिल्म है।
मल्टीस्टारर फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार
फिल्म में लीड एक्टर्स के अलावा Mouni Roy और Chunky Panday भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शुरुआती झलकियों ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसे देखते हुए मेकर्स अब फिल्म को जल्दी रिलीज कर दर्शकों की उत्सुकता को भुनाना चाहते हैं।
