Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 May, 2026 11:54 AM

Nusrat Bharuccha Birthday : हाल ही में बॉलीवुड की अभिनेत्री Nusrat Bharuccha ने अपना बर्थडे मनाया। Nusrat अब 41 साल की हो गईं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी 20 साल की हीरोइन को टक्कर देती है। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर...
Nusrat Bharuccha Birthday : हाल ही में बॉलीवुड की अभिनेत्री Nusrat Bharuccha ने अपना बर्थडे मनाया। Nusrat अब 41 साल की हो गईं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी 20 साल की हीरोइन को टक्कर देती है। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
नुसरत ने अपने बर्थडे पर पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी और इसमें वो बिलकुल प्रिंसेस लग रही थीं।

उनके इस बर्थडे पार्टी में बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज ने शिरकत की।

इस फोटो में आप देख सकते हैं नुसरत की बर्थडे पार्टी में रकुलप्रीत और उनके पति जैकी भी शामिल हुए।

इन तस्वीरें में नुसरत अपनी फ्रेंड जैकलिन फर्नांडीस के साथ अपना बर्थडे एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। नुसरत के अलावा अगर जैकलिन के लुक की बात की जाए तो उन्होंने प्रिंटेड चीता टॉप पहना था।

इस ख़ुशी भरे मौके को और भी खास बनाने के लिए मृणाल ठाकुर भी अपनी दोस्त नुसरत के बर्थडे पर पहुंची।

इसके अलावा इन फोटोज में आप देख सकते हैं अपने बाकि दोस्तों के साथ कितने मस्ती भरे अंदाज से नुसरत डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

अपनी फोटोज के साथ नुसरत ने एक बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा- ''इन तस्वीरों में एक लड़की की झलक दिखेगी..बस उस लड़की को, वो जैसी है वैसी रखने की कोशिश करती हूं। मुझे जन्मदिन मुबारक हो ''
