Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Apr, 2026 04:29 PM

Vijay Jana Nayakan Movie : साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jana Nayagan से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स और फैंस दोनों को झटका दिया है। फिल्म रिलीज से पहले ही इसका एक हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे माहौल काफी...
Vijay Jana Nayakan Movie : साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jana Nayagan से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स और फैंस दोनों को झटका दिया है। फिल्म रिलीज से पहले ही इसका एक हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे माहौल काफी गरमा गया है।
लीक हुआ इंट्रोडक्शन सीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का करीब पांच मिनट का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में टाइटल क्रेडिट्स के साथ-साथ विजय का इंट्रोडक्शन सीन भी शामिल बताया जा रहा है। जैसे ही यह फुटेज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फैलने लगा, फैंस ने नाराजगी जताई और इसे शेयर न करने की अपील शुरू कर दी।
फैंस का गुस्सा और अपील
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मेकर्स के समर्थन में सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने प्रोडक्शन हाउस KVN Productions को टैग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुछ फैंस ने दूसरों को चेतावनी भी दी कि लीक कंटेंट शेयर करना कानूनी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

रिलीज में पहले से ही देरी
फिल्म की रिलीज पहले ही अटकी हुई है। शुरुआत में इसे जनवरी में रिलीज करने की योजना थी लेकिन Central Board of Film Certification (CBFC) ने कुछ आपत्तियों के चलते इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला रिव्यू कमेटी तक पहुंचा और तब से इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।
क्यों खास है Jana Nayagan
Jana Nayagan को विजय के करियर की बेहद अहम फिल्म माना जा रहा है क्योंकि राजनीति में सक्रिय होने से पहले यह उनका आखिरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इस वजह से फैंस के बीच इसका क्रेज पहले से ही काफी ज्यादा है।

दमदार स्टारकास्ट और टीम
इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर का निर्देशन H. Vinoth ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है, जो फिल्म के लिए एक्स्ट्रा हाइप बना रहा है। फिलहाल मेकर्स इस लीक को लेकर सतर्क हो गए हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म की रिलीज को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा।