विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के दौरान अपने भावनात्मक अनुभव को शेयर किया

Updated: 27 Nov, 2024 04:02 PM

vivek ranjan agnihotri shares his emotional experience during the delhi files

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी साहसी कहानी कहने और प्रभावशाली विषयों के साथ सिनेमा में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी साहसी कहानी कहने और प्रभावशाली विषयों के साथ सिनेमा में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। द ताशकेंट फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीनेशन वॉर जैसी फिल्मों के लिए सराहना पाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अब अपनी आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ एक और दिलचस्प कहानी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। जैसे-जैसे उत्साह बढ़ रहा है, विवेक अपनी इस यात्रा पर विचार करते हैं और बताते हैं कि कैसे इस कहानी ने उन्हें और उनकी पूरी टीम को गहरे तरीके से प्रभावित किया है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और आगे कैप्शन लिखा है -

"की शूटिंग शुरू करने से पहले, हम जानते थे कि यह भारत के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि यह हमें, खासकर युवा क्रू मेंबर्स को कितना प्रभावित करेगा। हमारे लोगों ने जो दर्द, उत्पीड़न, यातना और बलिदान सहा, वह उन्हें लगभग अकल्पनीय लगता है। उन्हें हमारा इतिहास कभी नहीं पढ़ाया गया।

सेट पर हर दिन कोई न कोई भावुक जाता है। कल रात, मैं भी भावुक हो गया।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं।

दिल्ली फ़ाइल: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री करेंगे और पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!