'द केरल स्टोरी 2' की कामयाबी से लेकर सीक्वल फिल्मों की सफलता के राज पर बोले विपुल अमृतलाल शाह

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 02:04 PM

vipul amrutlal shah talks about the success of the kerala story 2

मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी बेबाक और असरदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के साथ एक बार फिर एक झकझोर देने वाली कहानी पेश की है।

नई दिल्ली। मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी बेबाक और असरदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के साथ एक बार फिर एक झकझोर देने वाली कहानी पेश की है। पहली फिल्म की भारी कामयाबी के बाद विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के तले इसका दूसरा पार्ट प्रोड्यूस किया, जो कहानी को और भी गहराई से दिखाता है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

​फिल्म की सफलता पर बात करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि सीक्वल सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह सिनेमा और दर्शकों के बीच के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'द केरल स्टोरी 2' की कामयाबी काफी इमोशनल है, क्योंकि यह दर्शकों के भरोसे और फिल्म के कड़े संदेश की वजह से मुमकिन हो पाई है।

विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि साल की पहली तिमाही (First Quarter) में सीक्वल फिल्मों का ही बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा, “2026 ने साफ दिखा दिया है कि सीक्वल सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह सिनेमा और दर्शकों के बीच का एक मजबूत रिश्ता है। बॉर्डर 2, द केरल स्टोरी 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि जब पहले पार्ट को दर्शकों का सच्चा प्यार मिलता है, तो दूसरा पार्ट उस भरोसे को और आगे ले जाता है। साल की पहली तिमाही वाकई ऐसी कहानियों के नाम रही है, जहाँ सच्चाई, जज्बात और यकीन की जीत हुई है।

'द केरल स्टोरी 2' की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, "मेरे लिए इस फिल्म की सफलता बहुत ही इमोशनल है। यह सिर्फ कमाई या आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि यह इस बारे में है कि दर्शकों ने एक बार फिर उस कहानी का साथ दिया है जिस पर उन्होंने भरोसा किया। इस तरह का प्यार और अपनापन मुझे अंदर तक छू गया है। बतौर फिल्ममेकर, ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम ये कहानियाँ आखिर क्यों बनाते हैं।"

​देशभर को झकझोर देने वाली 'द केरल स्टोरी' के जबरदस्त असर के बाद, इसके सीक्वल ने सीमाओं को और भी पार किया है। यह फिल्म चुप्पी और सच को नकारने की सोच से कहीं आगे बढ़कर कहानी पेश करती है। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!