Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 May, 2026 05:52 PM

Who is Satish Sanpal : करण कुंद्रा और तेजस्वी का नेटफ्लिक्स शो Desi Bling आज-कल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में दुबई में रहने वाले भारतीय अमीरों की लग्जरी लाइफस्टाइल और शाही ठाठ-बाट को करीब से दिखाया जाता है। इस शो में फ़िलहाल जिसने सबका ध्यान...
Who is Satish Sanpal : करण कुंद्रा और तेजस्वी का नेटफ्लिक्स शो Desi Bling आज-कल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में दुबई में रहने वाले भारतीय अमीरों की लग्जरी लाइफस्टाइल और शाही ठाठ-बाट को करीब से दिखाया जाता है। इस शो में फ़िलहाल जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है, वो है Satish Sanpal।
अपनी दौलत और अच्छे नेचर की वजह से उनका नाम सबसे चर्चित चेहरों में आता है। अपनी बेशुमार दौलत और बेहद सिंपल स्वभाव की वजह से सतीश सनपाल शो के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए हैं। सीरीज में उन्हें महंगी सुपरकारों में सफर करते और करोड़ों की प्रॉपर्टी डील्स पर बेहद सहज अंदाज में बात करते देखा जा सकता है। उनकी आलीशान जिंदगी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। इसी बीच अब लोगों में ये जानने की काफी उत्सुकता है कि वो आम आदमी से कैसे अरबपति बने।
दुबई के अरबपति व्यक्तियों में से एक है सतीश सनपाल ?
आपको बता दें कि देसी ब्लिंग में दिखने वाले सतीश सनपाल दुबई के सबसे उद्योगपतियों में से एक हैं। वो ANAX Holding के संस्थापक और चेयरमैन हैं। इसी के साथ उनका ग्रुप कई बड़े और मुनाफे वाले सेक्टर्स में काम करता है, जिनमें लक्ज़री रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री, फॉरेक्स ट्रेडिंग और बड़े स्तर के निवेश शामिल हैं।
बहुत साधारण था Satish Sanpal का जीवन
आज सतीश सनपाल की दुनियां में ही अलग ही पहचान है लेकिन उनका शुरूआती जीवन बहुत ही सिंपल और स्ट्रगल से भरा हुआ था। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की थी।
सतीश सनपाल ने बताया की उनका जन्म मध्य प्रदेश के एक सिंपल से परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान बिजनेस की तरफ ज्यादा था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आठवीं के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और दुकान खोल की। सतीश का कहना था कि वो अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थीं। इसके बाद उन्होंने स्टॉक मार्केट में अपना कदम रखा और वो दुबई चले गए। यहां पर जाकर उन्होंने कुछ और नया करने का सोचा और सोने के व्यापार में कदम रखा।

सतीश सनपाल की संपत्ति
अगर उनकी संपत्ति की बात की जाए तो सतीश के पास कुल 1.5 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 14,000 करोड़ रुपये है। इसी के साथ उनकी मुख्य होल्डिंग कंपनी 'एनाक्स होल्डिंग' की कुल वैल्यू 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25000 करोड़ रुपये) से अधिक आंकी गई है।
बुर्ज खलीफा में है आशियाना
सतीश सनपाल का परिवार इस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' में रहता है, जहां एक लक्जरी पेंटहाउस की कीमत आमतौर पर 90 करोड़ रुपये से अधिक होती है। बुर्ज खलीफा में रहने के बाद अब यह कपल खुली हवा और बड़े स्पेस के लिए दुबई के सबसे पॉश इलाके 'दुबई हिल्स' में एक आलीशान विला बनवा रहा है। यह मेगा-मेंशन लगभग 50000 वर्ग फुट के विशाल प्लॉट पर बन रहा है। बताया जा रहा है कि इस विला में 60 दरवाजे होंगे और खिड़कियों की संख्या उनके मौजूदा बुर्ज खलीफा वाले अपार्टमेंट से दोगुनी होगी।
