Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 May, 2026 12:49 PM

Comedian Kiku Sharda : सबको हसाने वाले Comedian Kiku Sharda ने हाल ही में एक गुड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने बताया कि दुबई में उन्होंने खुद का अपना एक अपार्टमेंट खरीद लिया। इस घर को लेकर वो काफी ख़ुश हैं।

कीकू शारदा ने बोली अपनी दिल की बात
अपने इस नए सफर को लेकर कीकू शारदा काफी खुश हैं और अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि दुबई में घर लेकर मुझे काफी ख़ुशी है। अपने नए घर की तारीफ करते हुए कीकू शारदा ने कहा कि इसकी क्वालिटी और फिनिशिंग काफी सुन्दर है।
उन्होंने बताया कि दुबई शहर हमेशा से ही मेरे दिल के करीब और यहां मैं काफी सुरक्षित महसूस करता हूँ। आपको बता दें कि जिस कंपनी से कीकू ने फ्लैट ख़रीदा है, यहां पर टाइगर श्रॉफ ने भी एक अपार्टमेंट खरीदा था।
कीकू शारदा का वर्कफ्रंट
शो हातिम से कीकू शारदा ने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने बहुत से सीरियल किए, दिन ब दिन इनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई । फ़िलहाल कीकू शारदा अभी द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ रहे हैं।