Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Jun, 2026 04:24 PM

Zeenat Aman : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Zeenat Aman हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। जीनत आए दिन कोई न कोई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी सोच साझा करते हुए इसके साथ...
Zeenat Aman : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Zeenat Aman हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। जीनत आए दिन कोई न कोई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी सोच साझा करते हुए इसके साथ दिया। ज़ीनत ने लिव-इन रिलेशनशिप को अच्छा बताया और कहा कि शादी से पहले पार्टनर के साथ रहना कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे दो लोगों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है और भविष्य में रिश्ते को लेकर सही फैसला लेने में आसानी होती है।
क्यों जरुरी है लिव-इन रिलेशनशिप में रहना ?
इससे पहले भी जीनत अमान ने लोगों को लिव-इन रिलेशन में रहने की सलाह दी थी। इसके बाद अब फिर से उनका ब्यान काफी चर्चा में है। उन्होंने इसका साथ देते हुए बताया कि आज-कल के इस समय में शादी से पहले साथ रहना बहुत जरुरी है।
एक इंटरव्यू के दौरान जीनत ने कहा था कि आज के समय में कुछ भी परमानेंट नहीं है। शादी करने से पहले दोनों को यह समझना जरूर चाहिए कि वो एक-दूसरे के लिए ठीक हैं या नहीं। मेरी तो यही सोच है कि जब तक आप अपने पार्टनर के साथ मानसिक और भावनात्मक तौर पर तालमेल नहीं बैठा पाते तो शादी करना सही नहीं है।
कैसे करोगे बच्चे की परवरिश ?
इसी के साथ ज़ीनत ने आगे बोला कि ऐसे में यदि आप बच्चा पैदा करते हो तो उसकी परवरिश कैसे करोगे ? जब तक दोनों पार्टनर एक-दूसरे को सही से नहीं समझेंगे तो बच्चे को कैसे संभालोगे ? मेरा मानना है कि 15 साल दुखी रहने के बजाय पांच साल ख़ुशी से रहना चाहिए।

घरेलू हिंसा की शिकार हुई थीं जीनत अमान
जीनत अमान की शादीशुदा जिंदगी कोई खास नहीं थी। 1970 में जीनत ने संजय खान के साथ सबसे छुपकर शादी की थी लेकिन शादी में कुछ परेशानियों की वजह से दोनों का रिश्ता जल्दी ही खत्म हो गया है। खबरों के अनुसार जीनत के साथ पति द्वारा मारपीट भी हुई थी और इस वजह से उनकी एक आँख की रोशनी में दिक्कत आई थी।
इसके बाद 1985 में उन्होंने अभिनेता मजहर खान से शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। किस्मत ने उनका फिर साथ नहीं दिया और इस रिश्ते में बहुत परेशानियां आई। जीनत ने बाद में आरोप लगाए कि उन्हें वैवाहिक जीवन में भावनात्मक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, साथ ही बेवफाई के आरोप भी लगे। इन परिस्थितियों का उनकी मानसिक सेहत पर भी गहरा असर पड़ा। लम्बे समय के बाद दोनों का तलाक हो गया।
