Gadgets News: स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट राउटर तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज क्या है खास?

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 06:25 PM

gadgets news from smartphones to smart routers what s hot in the technology wo

अगर आप फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आप के लिए बेहद जरुरी है। दरअसल, बजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G के नाम से जल्द ही नए फोन लांच करने जा रही है।

Gadgets News Today: अगर आप फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आप के लिए बेहद जरुरी है। दरअसल, बजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G के नाम से जल्द ही नए फोन लांच करने जा रही है। जिसका 200MP कैमरा और 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगा। वहीं Reliance Jio ने घर के हर कोने में मजबूत कवरेज देने वाला Jio AX3000 यूनिवर्सल राउटर लाया है। इतना ही नहीं, 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी और बैक पैनल पर मिनी-एलईडी लाइट्स के साथ नया Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है।

अगर बता करें सैंमसंग इंडिया ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra के लिए Galaxy Forever नाम का एक नया ओनरशिप प्रोग्राम पेश किया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को 24 महीने का नो-कॉस्ट EMI, फ्री में Samsung Care+ डिवाइस प्रोटेक्शन और 10वें महीने से 55% तक का एश्योर्ड बायबैक ऑफर दिया जा रहा है।दूसरी ओर, Apple के अपकमिंग कैमरा वाले AirPods को लेकर लीक सामने आया है। इसके अलावा Redmi Note 17 Pro Max 5G भी जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं इन सभी टेक अपडेट्स के बारे में।

Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च
Pova 8 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K 144Hz HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन के रियर पैनल पर मिनी-LED लाइट दी गई है, जो इसे अलग लुक देती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,500mAh की बैटरी
पावर बैकअप के लिए फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 49,999 रुपये बताई गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी बिक्री 21 अगस्त से शुरू हो गई है।

Jio AX3000 Router: 1500 वर्ग फीट तक कवरेज
Reliance Jio ने Jio AX3000 Universal Router पेश किया है, जिसे बड़े क्षेत्र में बेहतर Wi-Fi कवरेज के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह करीब 1,500 वर्ग फीट तक कवरेज दे सकता है। इस राउटर की कीमत 3,999 रुपये है। इसमें Wi-Fi 6 और डुअल-बैंड कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। 5GHz बैंड पर इसकी अधिकतम स्पीड 2400 Mbps और 2.4GHz बैंड पर 600 Mbps तक बताई गई है। इसे Jio की आधिकारिक वेबसाइट, JioMart, Amazon और देशभर के Jio अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कैमरा वाले AirPods की लीक हुई झलक
Apple के अपकमिंग AirPods को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, macOS Tahoe के एक नए अपडेट में गलती से कैमरा वाले AirPods का छोटा डेमो वीडियो सामने आ गया। वीडियो में एक व्यक्ति AirPods पहने हुए किताब पकड़े नजर आता है। इसके साथ Siri कथित तौर पर Visual Intelligence की मदद से सामने मौजूद चीजों को पहचानने और सेव करने के लिए कहती दिखाई देती है।

लीक के मुताबिक, B790 कोडनेम वाले इन AirPods में कैमरे का इस्तेमाल पारंपरिक तरीके से फोटो खींचने के बजाय आसपास की चीजों को समझने और Siri को बेहतर सुझाव देने के लिए किया जा सकता है। डिजाइन कथित तौर पर AirPods Pro 3 जैसा है और इसमें कोई बड़ा अलग कैमरा लेंस दिखाई नहीं देता। डिवाइस में हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च किए जा चुके इस स्मार्टफोन को 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में 10,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, भारत में लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!