Edited By Radhika,Updated: 31 Mar, 2026 02:43 PM

iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर मार्केट में चर्चाएं काफी तेज हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी इस सीरीज के साथ स्मार्टफोन के डिस्प्ले डिजाइन में एक नया प्रयोग करने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आए लीक्स के मुताबिक, कंपनी आईफोन के सिग्नेचर...
iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर मार्केट में चर्चाएं काफी तेज हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी इस सीरीज के साथ स्मार्टफोन के डिस्प्ले डिजाइन में एक नया प्रयोग करने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आए लीक्स के मुताबिक, कंपनी आईफोन के सिग्नेचर Dynamic Island को पूरी तरह खत्म करने के बजाय इसे और छोटा और कॉम्पैक्ट बनाने पर काम कर रही है।
डिजाइन में क्या होगा खास?
सोशल मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार Apple अभी 'होल पंच' (Hole Punch) डिजाइन की ओर शिफ्ट नहीं होगा। इसके बजाय, मौजूदा पिल-शेप्ड (Pill-shaped) डायनेमिक आइलैंड के साइज को कम किया जाएगा। यह बदलाव फोन की स्क्रीन को और अधिक 'क्लीन' और प्रीमियम लुक देगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा डिस्प्ले एरिया मिल सकेगा।

अंडर-डिस्प्ले तकनीक में चुनौतियां
रिपोर्ट्स में यह भी संकेत दिया गया है कि Apple लंबे समय से Under-display फेस आईडी और कैमरा तकनीक पर काम कर रहा है। हालांकि, technical complications और quality standards के कारण कंपनी अभी इस तकनीक को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि कंपनी अचानक कोई बड़ा बदलाव करने के बजाय धीरे-धीरे डिजाइन को अपडेट कर रही है।
कब होगा लॉन्च?
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Apple अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए iPhone 18 Pro सीरीज को इस साल सितंबर के मेगा इवेंट में पेश कर सकता है। प्रो सीरीज के साथ-साथ स्टैंडर्ड मॉडल्स में भी परफॉरमेंस और कैमरा मॉड्यूल में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने कोई भी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।