पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगे कबायली इलाके में 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Edited By Updated: 17 May, 2022 03:59 PM

2 terrorists killed in pak s tribal district bordering afghanistan

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस जिले की सीमा अफगानिस्तान से लगी हुई है...

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस जिले की सीमा अफगानिस्तान से लगी हुई है।

 

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदस्य थे। बयान के मुताबिक, उत्तर वज़ीरीस्तान जिले के बोया इलाके में कल रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

 

इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। बयान में कहा गया है कि दोनों आतंकवादियों की पहचान रशीद उर्फ जाबीर और अब्दुल सलाम उर्फ चमटो के तौर पर हुई है। बयान में कहा गया है कि मृत आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गये हैं तथा वे दोनों इलाके में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!