चीन बेच रहा अब नकली कंडोम; इन देशों को भेज दी बड़ी खेप, खुलासे के बाद मच गया हड़कंप

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 02:47 PM

200 000 untested uncontrolled and unsafe condoms detected in europe

यूरोपीय संघ की एंटी-फ्रॉड एजेंसी ने चीन से भेजे गए 2 लाख से अधिक नकली कंडोम जब्त किए हैं। इन्हें मेडिकल डिवाइस की जांच से बचाने के लिए दस्तावेजों में 'खिलौना' घोषित किया गया था। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसे उत्पाद यौन संक्रमण, अनचाही गर्भावस्था...

International Desk: यूरोपीय संघ की एंटी-फ्रॉड एजेंसी (OLAF) ने चीन से भेजे गए 2 लाख से अधिक नकली कंडोम की बड़ी खेप का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, इन उत्पादों को मेडिकल डिवाइस के बजाय 'खिलौना (Toy)' घोषित कर यूरोपीय संघ की सख्त गुणवत्ता जांच से बचाकर बाजार तक पहुंचाने की कोशिश की गई।जांच में सामने आया कि शिपमेंट के आधिकारिक दस्तावेजों में कंडोम को 'टॉय' बताया गया था। इससे मेडिकल डिवाइस पर लागू होने वाले सुरक्षा मानकों और अनिवार्य परीक्षणों से बचा जा सका।

 

यूरोपीय अधिकारियों ने कहा कि बिना गुणवत्ता परीक्षण वाले नकली कंडोम यौन संचारित संक्रमण (STI), अनचाही गर्भावस्था और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकते हैं। यूरोपीय संघ में कंडोम को मेडिकल डिवाइस माना जाता है। बाजार में बिक्री से पहले इनकी लीकेज टेस्ट, गुणवत्ता जांच, बैक्टीरिया परीक्षण, सुरक्षा मानक, आकार, एक्सपायरी और अन्य तकनीकी परीक्षण किए जाते हैं। नकली खेप इन सभी प्रक्रियाओं से बचकर यूरोप पहुंच गई। जांच के दौरान रोमानिया, सर्बिया और स्पेन में इन नकली कंडोम की बड़ी खेप जब्त की गई।

 

अधिकारियों के मुताबिक, इन्हें एक प्रसिद्ध ब्रांड के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था। हालांकि, जांच के हित में ब्रांड का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। OLAF ने चीन की संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जांच कर कथित निर्यातक की पहचान कर ली है। हालांकि, जांच जारी होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि नकली उत्पादों की तस्करी करने वाले गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करते हैं, इसलिए पूरी सप्लाई चेन का पता लगाना चुनौतीपूर्ण है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!