असम में भीषण सड़क हादसाः मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौ'त, 4 घायल

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 01:20 AM

5 people killed in a horrific collision between a minibus and a truck

असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार को मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

गुवाहाटी : असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार को मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गुवाहाटी के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शफीकुल हुसैन के अनुसार दुर्घटना शाम को सोनापुर के पास टेटेलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुई।

उन्होंने बताया, "दुर्घटना के समय यात्रियों से भरी मिनी बस गुवाहाटी की ओर आ रही थी और ट्रक दूसरी दिशा में जा रहा था। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह ट्रक से टकरा गई।"

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हुसैन ने कहा कि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सोनापुर सिविल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!