स्वीडन : उप्साला के हेयर सैलून में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Edited By Updated: 29 Apr, 2025 11:08 PM

3 dead in mass shooting incident in sweden

स्वीडन के उप्साला शहर में मंगलवार, 29 अप्रैल को एक हेयर सैलून में सामूहिक गोलीबारी हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

इंटरनेशनल डेस्क: स्वीडन के उप्साला शहर में मंगलवार, 29 अप्रैल को एक हेयर सैलून में सामूहिक गोलीबारी हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह घटना शहर के वक्सला स्क्वायर के पास उस समय हुई जब लोग वसंत का पारंपरिक 'वालपुरगीस उत्सव' मना रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि गोलीबारी की आवाज सुनकर लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने बताया कि कई लोगों के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।

गोलीबारी के बाद पुलिस ने शहर के एक बड़े हिस्से को घेर लिया है और जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब देश में हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी साल फरवरी में भी स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक बड़े हमले में 10 लोगों की जान गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!