फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भड़की आग; 10 लोग जिंदा जलकर मरे, 59 घायल व कई लापता (Video)

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 12:28 PM

at least 10 people were killed in a south korean factory fire

दक्षिण कोरिया के डेजॉन स्थित वाहन पुर्जा कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। 59 लोग घायल हैं और चार लापता बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग विस्फोट के बाद लगी। बचाव कार्य के लिए 500 से अधिक कर्मी तैनात किए गए।

International Desk: दक्षिण कोरिया में डेजॉन के वाहन कलपुर्जा कारखाने में संभवत: विस्फोट के कारण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हैं। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद राहत एवं बचाव अभियान के लिए 500 से अधिक दमकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों और आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

At least 53 people are injured and 14 missing after a massive fire broke out at a factory in Daejeon, South Korea. - Yonhap
pic.twitter.com/XrFIhoxoAi

— OSINT Spectator (@osintspectator) March 20, 2026

शहर के डेयदोक जिले के अग्निशमन प्रमुख नैम ड्युक-वू ने बताया कि आग लगने की सूचना रात एक बजकर 18 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट होने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने कम से कम 10 लोगों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 59 अन्य लोग घायल हुए हैं और चार लोग लापता हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!