बलूचिस्तान में आंतकियों ने बस को बनाया निशाना, 3 यात्रियों की मौत व 7 घायल

Edited By Updated: 17 Jul, 2025 12:53 PM

3 killed 7 injured as gunmen attack passenger bus in pakistan s balochistan

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि वाहन कराची से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रहा था, तभी कलात इलाके में उस पर हमला हुआ। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

रिंद ने बताया, ‘‘इस दुखद घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घायलों को कलात के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां, जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल हमलावरों का पीछा कर रहे हैं।''  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!