चीन में एक के बाद एक बड़ा हादसाः ट्रेलर ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी यात्री वैन, जिंदा जलकर मरे 13 लोग (Video)

Edited By Updated: 28 May, 2026 12:19 PM

3 killed in road accident in china s henan

चीन के हेनान प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। ओवरलोड यात्री वैन एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई। इससे पहले शांक्सी में कोयला खदान हादसा और हुनान में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने भी चीन की सुरक्षा व्यवस्था पर...

International Desk: चीन के मध्य हेनान प्रांत में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा नानयांग शहर के एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 2:40 बजे हुआ, जब एक ओवरलोड यात्री वैन आगे चल रहे सेमी-ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यह वैन केवल 9 यात्रियों के लिए बनी थी, लेकिन हादसे के समय इसमें 16 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और राहत कार्य के लिए विशेष टीम नानयांग भेज दी है। अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं, जिसमें ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को मुख्य वजह माना जा रहा है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब हाल के दिनों में चीन लगातार बड़े हादसों का सामना कर रहा है। पिछले सप्ताह शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट हुआ था, जिसमें 82 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 9 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद 755 बचावकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को मौके पर भेजा गया था।

 

इसी महीने हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और 61 लोग घायल हुए थे। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके खाली कराए गए थे ताकि दूसरा धमाका न हो सके। लगातार हो रहे इन हादसों ने चीन की औद्योगिक और परिवहन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी और ओवरलोडिंग जैसी लापरवाहियां इन घटनाओं की बड़ी वजह बन रही हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!