पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 14 Nov, 2024 10:48 PM

5 people killed in bomb blast in khyber pakhtunkhwa province

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के टप्पी दावर इलाके में हुआ, जिसमें कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों और शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गए और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने विस्फोट की निंदा की और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया। गंदापुर ने विस्फोट के अन्य मामलों के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!