प्रसिद्ध झील में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत व 3 लापता

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 11:10 AM

6 tourists killed 3 missing after boat capsizes in pakistan s swat valley

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की प्रसिद्ध सैफुल्ला झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य अब भी लापता हैं। सभी पर्यटक पंजाब प्रांत के निवासी थे। बचाव अभियान जारी है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए...

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार को अपर स्वात जिले की कलाम घाटी स्थित सैफुल्ला झील में हुआ। सैफुल्ला झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पुलिस के अनुसार, झील में सैर के दौरान नाव में सवार सभी नौ यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद 'रेस्क्यू 1122 स्वात' की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

 

अधिकारियों ने बताया कि महोदंद क्षेत्र के पास झील से छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए जबकि लापता तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सभी लोग पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगर जांच में लापरवाही या कदाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!