ISIS से जुड़ी महिलाओं और बच्चों की ऑस्ट्रेलिया वापसीः सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आतंक कनेक्शन की जांच शुरू

Edited By Updated: 07 May, 2026 06:57 PM

airliners carrying women and children linked to isi land in australia

ऑस्ट्रेलिया ने सीरिया के शिविरों में फंसी इस्लामिक स्टेट से कथित रूप से जुड़ी चार महिलाओं और नौ बच्चों को वापस देश लाया है। सरकार ने सुरक्षा जांच के बाद उन्हें स्वीकार किया है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि महिलाओं पर आईएस के साथ बिताए समय को लेकर...

International Desk:ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को सीरिया के रेगिस्तानी शिविरों में रह रहे इस्लामिक स्टेट (ISIS) से कथित रूप से जुड़े लोगों की वापसी हुई। अधिकारियों के मुताबिक तीन महिलाएं और आठ बच्चे मेलबोर्न (Melbourne) पहुंचे, जबकि एक अन्य महिला और उसका बेटा सिडनी (Sydney) पहुंचे।ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि कुल 13 लोगों को वापस लाया जा रहा है। ये सभी कई वर्षों से सीरिया के कैंपों में रह रहे थे।

 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि लौटने वाली महिलाओं पर जांच जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर सबूत मिले तो उन पर आतंकवादी संगठन ISIS के तथाकथित “खिलाफत शासन” के दौरान सीरिया और इराक में बिताए समय को लेकर आपराधिक आरोप लगाए जा सकते हैं। दोनों उड़ानें कतर एयरवेज की थीं, जो दोहा से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थीं।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी देशों के लिए ISIS से जुड़े नागरिकों को वापस लाना हमेशा सुरक्षा और मानवाधिकार के बीच संतुलन का बड़ा मुद्दा रहा है। कई देशों ने अपने नागरिकों को वापस लेने में हिचक दिखाई थी, जबकि बच्चों को लेकर मानवीय चिंता लगातार बढ़ रही थी।  ऑस्ट्रेलिया सरकार का कहना है कि लौटने वाले बच्चों को पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य सहायता दी जाएगी, जबकि महिलाओं की सुरक्षा एजेंसियां गहन जांच करेंगी।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!