2 साल बाद पति को छोड़ दूसरे से रचाई शादी, एक FB मैसेज ने पलटी किस्मत, फिर पहले शौहर के पास...

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 02:30 PM

arizona woman leaves second husband after two years and returns to first

कहते हैं कि अगर किसी को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में जुट जाती है। अमेरिका के एरिजोना से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसे सुनकर किस्मत और दूसरी संभावनाओं पर आपका यकीन गहरा हो जाएगा। नोरा और क्रिस्टोफर मॉरिस की कहानी इसका...

Nora and Christopher Morris Reunion Story : कहते हैं कि अगर किसी को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में जुट जाती है। अमेरिका के एरिजोना से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसे सुनकर किस्मत और दूसरी संभावनाओं पर आपका यकीन गहरा हो जाएगा। नोरा और क्रिस्टोफर मॉरिस की कहानी इसका जीता-जागता उदाहरण है। 20 की उम्र में शादी और महज 2 साल बाद तलाक लेने वाला यह जोड़ा एक दशक से ज्यादा समय तक एक-दूसरे से पूरी तरह अजनबी रहा लेकिन अंततः प्यार की जीत हुई।

गलतियां, पछतावा और 12 साल की दूरी

नोरा और क्रिस्टोफर की शादी शुरुआती दौर में ही टूट गई थी। नोरा स्वीकार करती हैं कि उस समय वह काफी मनमौजी थीं और एक गंभीर रिश्ते की अहमियत नहीं समझती थीं। नोरा का कहना है: "मैं स्वार्थी थी और यह नहीं समझ पाई कि क्रिस मेरे लिए कितना अनमोल है।" क्रिस्टोफर ने अपनी राह चुनी दूसरी शादी की और उनके दो बेटे हुए। वहीं नोरा का भी एक बेटा हुआ। दोनों की दुनिया पूरी तरह बदल चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Boyfriend के साथ फ्लैट पर थी गर्लफ्रेंड, फिर आई वो काली रात, सिर खिड़की से बाहर लटकाया और चिल्लाया, कहा- मैं तुम्हें यहीं...

एक सपना और वो मैजिकल फेसबुक मैसेज

इस कहानी में मोड़ तब आया जब एक रात नोरा को क्रिस्टोफर का सपना आया। उन्होंने हिम्मत जुटाई और फेसबुक मैसेंजर पर क्रिस को एक मैसेज भेज दिया। क्रिस्टोफर सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थे इसलिए उन्हें वह मैसेज देखने में 2 महीने लग गए। क्रिस अपनी दूसरी शादी में खुश नहीं थे। उन्होंने जैसे ही मैसेज देखा उन्हें अहसास हो गया कि इसका जवाब उनकी जिंदगी बदल देगा।

PunjabKesari

12 साल बाद पहली मुलाकात: जब वक्त ठहर गया

फेसबुक चैटिंग और ईमेल के लंबे दौर के बाद जब दोनों मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं।यह मिलन आसान नहीं था। क्रिस के साथ उनके दो छोटे बच्चे थे और नोरा का अपना एक बेटा। नोरा ने न केवल क्रिस को अपनाया बल्कि उनके बच्चों को भी अपनी मां जैसा प्यार दिया। दिलचस्प बात यह है कि नोरा तलाक के बाद भी क्रिस के परिवार के संपर्क में थीं इसलिए उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को तुरंत हरी झंडी दे दी।

यह भी पढ़ें: जानें क्यों हुआ Zomato और Swiggy पर खाना ऑर्डर करना महंगा! क्या होता है Platform Fee? जिसकी वजह से बढ़े दाम

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, असल जिंदगी है

आज नोरा और क्रिस्टोफर साथ हैं और एक बड़े परिवार के रूप में खुश हैं। नोरा का मानना है कि अलगाव के उन 12 सालों ने उन्हें एक बेहतर और परिपक्व इंसान बनाया है। वह कहती हैं कि उनकी कहानी परफेक्ट नहीं है बल्कि यह गलतियों से सीखने और दर्द को पार कर फिर से मुस्कुराने की एक सच्ची दास्तां है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!